‘भारत बनेगा एविएशन सेक्टर का बॉस’, लॉन्च हुआ Routes Asia 2027 का कर्टन रेजर
Last Updated:
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली में Routes Asia 2027 का कर्टन रेजर लॉन्च कर दिया है. यह मेगा इवेंट 16 से 18 मार्च 2027 तक भारत मंडपम में होगा. इसमें 55 देशों के 2 हजार से ज्यादा डेलीगेट्स आएंगे. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बनने की राह पर है. अगले एक दशक में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाने का बड़ा टारगेट सेट किया गया है.
नई दिल्ली में Routes Asia 2027 का कर्टन रेजर लॉन्च करने पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू.
नई दिल्ली: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बनने की रेस में सबसे आगे है. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को दिल्ली में Routes Asia 2027 का कर्टन रेजर लॉन्च किया. इस मौके पर 28 देशों के दूतावासों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. यह इवेंट भारत की ग्लोबल एविएशन हब बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है. Routes Asia 2027 का आयोजन 16 से 18 मार्च 2027 तक भारत मंडपम में होगा. यह इसका 23वां संस्करण है. इस मेगा इवेंट में 55 से अधिक देशों के डेलिगेशन आएंगे. इसमें 115 से ज्यादा एयरलाइंस, एयरपोर्ट और टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोग शामिल होंगे. भारत ने यह मेजबानी अप्रैल 2026 में चीन के शियान शहर से हासिल की थी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यह जिम्मेदारी ली है. अब पूरी दुनिया की नजरें भारत के एविएशन सेक्टर और इसके विस्तार पर टिकी हैं.
क्या है भारत का नया एविएशन प्लान?
भारत में अभी 166 से ज्यादा एयरपोर्ट काम कर रहे हैं. सरकार का विजन बहुत क्लियर और बड़ा है. अगले 10 सालों में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे. मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि भारत में एयर रूट्स और कैपेसिटी बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं. सरकार हब-एंड-स्पोक मॉडल पर काम कर रही है. इससे छोटे शहरों को भी बड़े ग्लोबल मार्केट्स से आसानी से जोड़ा जा सकेगा. इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में 4.6 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई है. दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत की कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है.
Delighted to curtain-raise Routes Asia 2027, as India welcomes 115 leading airlines and delegates from 55 countries to New Delhi from 16–18 March 2027.