नीतू सिंह से भारती सिंह तक, नाश्ते में क्यों पसंद करते हैं देसी Rice Kanji? चावल बचे हैं तो फेंकें नहीं, ऐसे बनाएं ये प्रोबायोटिक

नीतू सिंह से भारती सिंह तक, नाश्ते में क्यों पसंद करते हैं देसी Rice Kanji? चावल बचे हैं तो फेंकें नहीं, ऐसे बनाएं ये प्रोबायोटिक


Last Updated:

Rice Kanji Recipe: Rice Kanji पके हुए चावल और पानी से बनने वाली पारंपरिक डिश है, जिसे कई जगह fermentation के बाद खाया जाता है. इसमें चावल से ऊर्जा मिलती है और दही या मसालों के साथ इसका स्वाद व पोषण बदल जाता है. इसे बनाते समय साफ-सफाई और चावल की सुरक्षित स्टोरेज जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Rice Kanji Recipe: बनाने का आसान तरीका और फायदे (Image – Instagram @neetu54 @bharti.laughterqueen)

Rice Kanji Recipe: कई घरों में रात के बचे चावल सुबह तक यूं ही रखे मिल जाते हैं. इन्हें फेंकने के बजाय अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो एक पारंपरिक डिश तैयार हो सकती है, जिसे कई जगहों पर Rice Kanji या चावल की कांजी कहा जाता है. न सिर्फ आम आदमी बल्की बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी हेल्दी डाइट में राइस कांजी खाना पसंद करते हैं. इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है और इसके लिए महंगे सामान की भी जरूरत नहीं पड़ती. चावल को पानी के साथ भिगोकर या हल्का ferment करके तैयार की जाने वाली यह डिश गर्मियों में कई घरों की पुरानी पसंद रही है.

अलग-अलग राज्यों में इसकी विधि और नाम थोड़ा बदल सकता है. आइए जानते हैं घर पर Rice Kanji बनाने का आसान तरीका और इससे जुड़े पारंपरिक व संभावित पोषण संबंधी फायदे.

Rice Kanji बनाने के लिए क्या चाहिए

Rice Kanji बनाने के लिए पके हुए चावल, साफ पानी और स्वाद के लिए थोड़ा नमक काफी है. चाहें तो इसमें दही, हरी मिर्च, प्याज या जीरा भी मिलाया जा सकता है. हालांकि पारंपरिक तरीके में सामग्री स्थानीय खान-पान के हिसाब से अलग हो सकती है. सबसे पहले एक कटोरी पके हुए चावल लें. इन्हें साफ कांच या स्टील के बर्तन में डालें और इतना पानी मिलाएं कि चावल अच्छी तरह डूब जाएं. अब बर्तन को ढककर कमरे के सामान्य तापमान पर कुछ घंटों या रातभर के लिए रखा जा सकता है.

सुबह ऐसे करें तैयार

अगली सुबह चावल और पानी को अच्छी तरह मिलाएं. स्वाद के अनुसार थोड़ा नमक डालें. अगर आपको हल्का खट्टा स्वाद पसंद है तो इसे दही, बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च के साथ भी खाया जा सकता है. कुछ जगहों पर इसमें भुना हुआ जीरा और थोड़ा सरसों का तेल डालने की भी परंपरा है. ध्यान रखें कि fermentation के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बर्तन और पानी साफ होना चाहिए. अगर चावल से असामान्य बदबू आए, रंग बदल गया हो या फफूंदी दिखाई दे तो उसे खाने से बचें.

Rice Kanji के क्या फायदे हो सकते हैं

Rice Kanji में मुख्य रूप से चावल और पानी होते हैं. चावल से कार्बोहाइड्रेट मिलता है, इसलिए यह भोजन शरीर को ऊर्जा देने में योगदान कर सकता है. इसमें पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं. इसके अलावा आप पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक पाएंगे, इसके सेवन से इम्यून सिस्टम अच्छा हो जाता है.

दही मिलाने पर पोषण बढ़ता है: कांजी में दही मिलाने से प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी जुड़ते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पाचन के लिए क्यों पसंद की जाती है

कई भारतीय परिवारों में fermented rice preparations को हल्का और आसानी से खाया जाने वाला भोजन माना जाता है. Rice Kanji में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह सामान्य चावल की तुलना में ज्यादा तरल भोजन बन जाता है. गर्म मौसम में कुछ लोगों को ऐसा भोजन पसंद आता है. अगर इसमें दही मिलाया जाता है तो डिश में दही से जुड़े पोषक तत्व भी जुड़ जाते हैं. वहीं प्याज, हरी मिर्च और जीरा स्वाद के साथ अलग पोषक तत्व देते हैं.



Source link