India Bloc Meeting Delhi | Mamata Banerjee | कौन बैठेगा INDIA ब्लॉक की स्टेरिंग सीट पर? कल दिल्ली में अहम बैठक और अखिलेश-पवार-उद्धव पर सस्पेंस!

India Bloc Meeting Delhi | Mamata Banerjee | कौन बैठेगा INDIA ब्लॉक की स्टेरिंग सीट पर? कल दिल्ली में अहम बैठक और अखिलेश-पवार-उद्धव पर सस्पेंस!


होमताजा खबरदेश

कौन बैठेगा INDIA ब्लॉक की स्टेरिंग सीट पर? अखिलेश-पवार-उद्धव पर सस्पेंस!

Last Updated:

India Bloc Meeting in Delhi: दिल्ली में कल होने वाली INDIA ब्लॉक की बैठक को लेकर सियासी पारा हाई है. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं और उन्होंने चुनाव आयोग पर ‘वैनिश कुमार’ कहकर बड़ा हमला बोला है. हालांकि, अखिलेश यादव की दूरी और शरद पवार-उद्धव ठाकरे के रुख से गठबंधन में फिर रार दिख रही है. आइए जानते हैं बंगाल हार के बाद ममता कैसे कांग्रेस की शरण में पहुंची और इसके मायने क्या हैं?

Zoom

इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में कल अहम बैठक.

नई दिल्ली. दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक की कल बैठक होने वाली है. इस बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक और सियासी हालात पर चर्चा होने जा रहा है. बैठक में भाग लेने के लिए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं. दिल्ली पहुंचते ही ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘वैनिश कुमार’ करार दिया और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर और मतदाता सूची में की गई कथित हेरफेर के जरिए करोड़ों नागरिकों के नाम गायब किए गए हैं.

हालांकि, एक तरफ जहां ममता बनर्जी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलने की वकालत कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ गठबंधन के प्रमुख सहयोगियों का रुख इंडिया ब्लॉक के भीतर चल रही पुरानी रार और खींचतान को उजागर कर रहा है. दिल्ली आगमन पर मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, ‘हम यहां INDIA ब्लॉक की बैठक के लिए आए हैं. हमारा मुख्य निशाना मुख्य चुनाव आयुक्त और उनकी पूरी सॉफ्टवेयर टीम है, जिन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के नाम पर देश की जनता और मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी की है. हम लंबे समय से उन्हें ‘वैनिश कुमार’ कहते आ रहे हैं क्योंकि लाखों वैध वोटरों के नाम मतदाता सूची से रातों-रात गायब कर दिए गए हैं.’





Source link