Rishikesh Street Food: गोलगप्पे के दीवाने हैं तो ऋषिकेश की ये 3 जगहें कर लें नोट, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाकी ठिकाने

Rishikesh Street Food: गोलगप्पे के दीवाने हैं तो ऋषिकेश की ये 3 जगहें कर लें नोट, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाकी ठिकाने


Last Updated:

Must Try Street Food in Rishikesh: ऋषिकेश में गोलगप्पे के शौकीनों के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां कुरकुरे गोलगप्पों के साथ चटपटा पानी और मसालेदार आलू का स्वाद मिलता है. देहरादून रोड के आटे वाले गोलगप्पों से लेकर जानकी सेतु के पास मिलने वाले सूजी के गोलगप्पे और सीमा डेंटल कॉलेज के पास के दही गोलगप्पों तक, हर जगह का स्वाद थोड़ा अलग है. खास बात यह है कि यहां 20 रुपये से लेकर 80 रुपये तक के बजट में अलग-अलग तरह की चाट का स्वाद लिया जा सकता है.

अगर आप ऋषिकेश में हैं और साथ ही गोलगप्पे खाने के शौकीन हैं तो देहरादून रोड स्थित लाला राम चाट भंडार का नाम नोट कर लीजिए. यहां मिलने वाले आटे के गोलगप्पे और तीखा पानी लोगों को खूब पसंद आता है. गोलगप्पा मुंह में जाते ही कुरकुरापन और तीखे पानी का स्वाद एक अलग ही मजा देता है. अगर आपको गोलगप्पों में थोड़ा ज्यादा तीखापन पसंद है तो यहां का पानी जरूर चख सकते हैं.

इस जगह पर सिर्फ गोलगप्पे ही नहीं, बल्कि चाट के कई दूसरे विकल्प भी मिल जाते हैं. यहां बंटिकी, राज कचौरी और पाव भाजी भी मिलती है. यानी अगर दोस्तों या परिवार के साथ गए हैं और हर किसी की पसंद अलग है तो परेशान होने की जरूरत नहीं. गोलगप्पे खाने के बाद राज कचौरी या पाव भाजी भी चखी जा सकती है. चटपटा खाने के शौकीनों के लिए एक ही जगह पर कई तरह के विकल्प मिल जाते हैं.

लाला राम चाट भंडार की सबसे खास बात यहां के आटे के गोलगप्पे और उनका तीखा पानी है. कई लोगों को गोलगप्पे में मीठे के बजाय चटपटा और तीखा स्वाद ज्यादा पसंद आता है, ऐसे में यह जगह उनकी पसंद पर खरी उतर सकती है. 30 रुपये में 5 पीस मिलने की वजह से यहां गोलगप्पे खाने के लिए बहुत ज्यादा बजट भी नहीं चाहिए

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऋषिकेश में जानकी सेतु के पास अगर गोलगप्पे खाने का मन हो तो चाट बाजार का रुख किया जा सकता है. यहां सूजी के गोलगप्पे मिलते हैं, जो अपने कुरकुरे स्वाद के लिए पसंद किए जाते हैं. गोलगप्पे के साथ मिलने वाला चटपटा पानी और मसालेदार आलू इसका स्वाद और बढ़ा देते हैं. यहां 20 रुपये में 4 गोलगप्पे मिलते हैं, इसलिए कम बजट में गोलगप्पे खाने का मन हो तो यह जगह काम की है.

चाट बाजार की एक और खास बात यहां मिलने वाली दूसरी चाट है. गोलगप्पों के अलावा यहां आलू टिक्की, बंटिकी और दही भल्ले भी मिलते हैं. ऐसे में अगर किसी को गोलगप्पे पसंद हैं और किसी को दही भल्ले या आलू टिक्की, तो एक ही जगह पर सबका काम हो जाता है. दोस्तों के साथ चाट खाने निकल रहे हैं तो कई चीजें मंगाकर सब मिलकर चख सकते हैं. यही चीज इस जगह को चाट के शौकीनों के लिए खास बनाती है.

अगर आपको स्ट्रीट फूड खाते समय साफ-सफाई भी जरूरी लगती है तो चाट बाजार इस मामले में भी ध्यान खींचता है. यहां गोलगप्पे और दूसरी चाट को साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए तैयार किया जाता है. 20 रुपये में 4 गोलगप्पे मिलने से कीमत भी ज्यादा नहीं है. जानकी सेतु के आसपास घूमते हुए अगर कुछ हल्का, चटपटा और बजट में खाना चाहते हैं तो यहां गोलगप्पे के साथ आलू टिक्की या दही भल्ला भी चख सकते हैं.

सीमा डेंटल कॉलेज के पास मौजूद राजपूत चाट भंडार भी गोलगप्पे के शौकीनों के बीच जाना-पहचाना नाम है. यहां आपको नॉर्मल पानी वाले गोलगप्पे के साथ दही गोलगप्पे का स्वाद भी मिल जाएगा. अगर आपको खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद पसंद है तो दही गोलगप्पे ट्राई कर सकते हैं. यहां दही गोलगप्पे की एक प्लेट 80 रुपये की है, जबकि पानी वाले गोलगप्पे 30 रुपये में 6 पीस मिलते हैं.

यहां के गोलगप्पों में आपको अपनी पसंद के हिसाब से अलग स्वाद का मजा लेने का मौका मिलता है. दही गोलगप्पे में दही, चटनी और मसालों का कॉम्बिनेशन इसे सामान्य गोलगप्पों से थोड़ा अलग बनाता है. वहीं पानी वाले गोलगप्पे पसंद करने वालों के लिए 30 रुपये में 6 पीस की प्लेट है. सीमा डेंटल कॉलेज के आसपास हैं और कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है तो राजपूत चाट भंडार को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link