Ramayana: दिवाली से पहले ही थिएटर्स में गूंजेगा जय श्री राम, रणबीर-साई की ‘रामायण’ की बदली रिलीज डेट?

Ramayana: दिवाली से पहले ही थिएटर्स में गूंजेगा जय श्री राम, रणबीर-साई की ‘रामायण’ की बदली रिलीज डेट?


Last Updated:

Ramayana Release Date: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबरें हैं कि ‘रामायण’ की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव हो सकता है. मेकर्स अब इस फिल्म को दिवाली से पहले दुनियाभर में एक साथ रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. जानिए ‘रामायण’ की नई रिलीज डेट का पूरा अपडेट.

Zoom

रामायण मूवी पर बड़ा अपडेट (फोटो साभार-IMDB)

Ramayana Big Update: रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म के रिलीज होने में अब डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा है. मेकर्स ने पहले ऐलान किया था कि फिल्म भारत में दिवाली के मौके पर यानी 8 नवंबर को रिलीज होगी और ओवरसीज में 5 नवंबर को आएगी. लेकिन अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक मेकर्स इस रिलीज प्लान में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं.

भारतीय दर्शकों को अब इस फिल्म के लिए 8 नवंबर तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. चलिए बताते हैं क्या है पूरा अपडेट.

दुनियाभर में एक ही दिन रिलीज करने की प्लानिंग

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ के मेकर्स अब फिल्म को 5 नवंबर, गुरुवार के दिन ही थिएटर में लाने की तैयारी कर रहे हैं. इस बार टीम ने फैसला किया है कि भारत और ओवरसीज में फिल्म को अलग-अलग दिनों के बजाय एक ही दिन यानी 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि फिल्म की पूरी टीम इस फैसले पर राजी नजर आ रही है. अगर सब कुछ तय प्लान के मुताबिक रहता है, तो मेकर्स जल्द ही इस नई रिलीज डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं.

View this post on Instagram





Source link