चिकनकारी साड़ी में अप्सरा लगीं आलिया भट्ट, बंदगला पहन विक्की कौशल ने लूटी महफिल, मनीष मल्होत्रा शो में छाया फैशन

चिकनकारी साड़ी में अप्सरा लगीं आलिया भट्ट, बंदगला पहन विक्की कौशल ने लूटी महफिल, मनीष मल्होत्रा शो में छाया फैशन


फैशन की दुनिया में जब भी दिग्गज डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का नाम आता है, तो कुछ बेहद खास और जादुई देखने की उम्मीद बंध जाती है. हाल ही में, मुंबई में आयोजित मनीष मल्होत्रा के खास मियावां (Mijwan) शो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब बॉलीवुड के दो चर्चित सितारे रैंप पर उतरे. आने वाली बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love And War) की जोड़ी—आलिया भट्ट और विक्की कौशल—ने इस शो में शोस्टॉपर बनकर चार चांद लगा दिए. दोनों सितारों का यह ट्रेडिशनल और कंटेंपरेरी फ्यूजन लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. आइए, डिकोड करते हैं इनके इस स्टनिंग फैशन स्टेटमेंट को, जिससे आप भी अपने लिए एथनिक वियर की बेहतरीन इंस्पिरेशन ले सकती हैं.(All Image Credit : Iyan Amjad)

मियावां वेलफेयर सोसाइटी के 15 साल और ट्रेडिशनल क्राफ्ट का जादू
यह खास शो ‘मियावां वेलफेयर सोसाइटी’ के साथ मनीष मल्होत्रा के जुड़ाव के 15 साल पूरे होने के जश्न में आयोजित किया गया था. इस कलेक्शन की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें कारीगरों की बेहतरीन कलाकारी- चिकनकारी और थ्रेड एम्ब्रायडरी- को आधुनिक और ट्रेंडी अंदाज में पेश किया गया था. पूरे कलेक्शन में आइवरी (सफेद), ग्रीन, कोरल और सुंदर ओम्ब्रे शेड्स का खूबसूरत इस्तेमाल देखने को मिला.

आलिया भट्ट का लुक: चिकनकारी साड़ी में लगीं अप्सरा
आलिया भट्ट ने इस इवेंट के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कस्टम आइवरी चिकनकारी साड़ी को चुना, जिसे मशहूरस्‍टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था.

साड़ी और ब्लाउज की डिटेलिंग:
आलिया की इस साड़ी में बारीक चिकनकारी वर्क, नाजुक सीक्वेंस, सिल्वर एम्ब्रायडरी और खूबसूरत स्कैलप्ड बॉर्डर्स दिए गए थे. उनके साड़ी के पल्लू को कंधे पर बहुत ही ग्रेसफुली ड्रेप किया गया था.

मॉडर्न ब्लाउज और वेल:
साड़ी के साथ उनका बैंडेउ-स्टाइल (Bandeau-style) ब्लाउज बेहद मॉडर्न था, जिसमें अप्लीक वर्क, स्पेगेटी स्ट्रैप्स, स्क्वायर नेकलाइन और क्रॉप्ड फिटेड था. उनके साथ मैच करती हुई शीयर वेल (घूंघट/दुपट्टा) पर भी चिकनकारी और सीक्वेंस का काम किया गया था.

ज्वेलरी और मेकअप:
इस रॉयल लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने व्हाइट गोल्ड में जड़ा डायमंड-पर्ल नेकलेस सेट, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मांग टीका और दोनों हाथों में डायमंड स्‍टडेड हाथ फूल पहने थे. उनका हेयरस्टाइल स्लीक सेंटर-पार्टेड बन था और मेकअप ड्यूई, स्मोकी आइज और ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया.

विक्की कौशल का लुक: बंदगला सूट में दिखा डैशिंग स्वैग

आलिया के साथ कदम से कदम मिलाते हुए विक्की कौशल भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे. उन्होंने मिडनाइट-ब्लू और आइवरी कलर का शेरवानी सेट पहना था.

आउटफिट की खासियत:
विक्की के इस लुक में एक सिंपल व्हाइट कुर्ता और मैचिंग फ्लेयर्ड ट्राउजर्स शामिल थे, जिसके ऊपर उन्होंने मिडनाइट-ब्लू रंग की बंदगला जैकेट पहनी थी. इस जैकेट पर की गई चिकनकारी और सीक्वेंस डिटेलिंग उनके लुक में चार चांद लगा रही थी. बंदगला पर कॉलर नेकलाइन, पैडेड शोल्डर और फ्रंट में सिंगल-बटन फास्टनिंग थी.

एक्सेसरीज और शूज:
विक्की ने अपने लुक को डायमंड-एक्रस्टेड चेन, स्टेटमेंट रिंग्स और ट्रेडिशनल व्हाइट जूतियों के साथ पूरा किया. उनके बाल पीछे की ओर सेट थे और उनका रफ-एंड-टफ रग्ड बियर्ड लुक उनपर काफी जंच रहा था.

फैशन टिप्स:
अगर आप आने वाले वेडिंग सीजन या किसी बड़े फेस्टिवल के लिए तैयार हो रही हैं, तो इस जोड़ी के लुक से कुछ बेहतरीन टिप्स ले सकती हैं:

मोनोटोन और पास्टल टोन:
अगर आप हेवी एम्ब्रायडरी पसंद करती हैं, तो आइवरी या पेस्टल शेड्स चुनें. यह देखने में क्लासी लगते हैं और कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते.

ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच:
आलिया की तरह ट्रेडिशनल चिकनकारी साड़ी के साथ ट्रेंडी स्पेगेटी या बैंडेउ ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को मॉर्डन और स्टाइलिश बना सकती हैं.

मेन्स वियर में एक्सपेरिमेंट:
पुरुष विक्की कौशल की तरह सिर्फ प्लेन शेरवानी पहनने के बजाय चिकनकारी या बारीक एम्ब्रायडरी वाले बंदगला जैकेट को चुनकर एक रॉयल और हटकर लुक पा सकते हैं.

फिलहाल, आलिया और विक्की के इस शानदार अंदाज ने फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया है. आने वाले दिनों में बड़े पर्दे पर भी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में इनकी जोड़ी कमाल दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन तब तक इनका यह फैशन अवतार चर्चा के केंद्र में बना हुआ है!



Source link