MP CG TOP NEWS LIVE: भोपाल में BJP नेता की करंट से मौत, मामूली बात पर कैब ड्राइवर को मारा चाकू

MP CG TOP NEWS LIVE: भोपाल में BJP नेता की करंट से मौत, मामूली बात पर कैब ड्राइवर को मारा चाकू


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

पोल में दौड़ रहा था करंट, बीजेपी नेता की मौत
भोपाल के एमपी नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई. बीजेपी नेता की मौत का जिम्मेदार प्रशासन की लापरवाही को बताया जा रहा है. दरअसल दिव्यऋषि को पोल से करंट लगा था. वह फैमिली के साथ शॉपिंग करने निजी मॉल पहुंचे थे. सड़क पार करते समय उन्होंने पोल को छू लिया. पोल में करंट दौड़ रहा था. दिव्यऋषि और उनकी पत्नी को करंट लग गया. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने CPR देकर जान बचाने का प्रयास किया. आनन-फानन में दोनों को AIIMS अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने दिव्यऋषि को मृत घोषित कर दिया. पत्नी की हालत खतरे से बाहर है.

भोपाल में कैब ड्राइवर पर हमला, चाकू से किया घायल
राजधानी भोपाल के गांधी नगर इलाके में कुछ युवकों के साथ विवाद के बाद कैब ड्राइवर पर हमला करने का मामला सामने आया है. ड्राइवर पर चाकू से वार किया गया. घायल ड्राइवर की पहचान रवि मीणा के रूप में बताई जा रही है, जो बदरखा गांव का रहने वाला है. घटना के बाद रवि को इलाज के लिए अमन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. हमलावरों ने कार में भी तोड़फोड़ की. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.



Source link