LPU Protest Live: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, NH-44 पर छात्रों का उग्र तांडव, फूंकीं पुलिस की गाड़ियां

LPU Protest Live: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, NH-44 पर छात्रों का उग्र तांडव, फूंकीं पुलिस की गाड़ियां


Last Updated:

LPU Protest Live: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से कथित दुष्कर्म के दावे को लेकर शुरू हुआ छात्रों का गुस्सा रविवार शाम एक बार फिर बेकाबू हिंसा में तब्दील हो गया. यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ करने के बाद छात्र सुबह आठ बजे से ही नेशनल हाईवे-44 को जाम कर बैठे थे. शाम को जब पुलिस ने हाईवे खाली कराने की कोशिश की, तो छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में कैंपस के भीतर घुसे छात्रों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया.

Zoom

एलपीयू में गुस्साए छात्रों ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

LPU Protest Live Updates: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा एक छात्रा से ‘दुष्कर्म किए जाने के दावे’ को लेकर परिसर में तोड़फोड़ की और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को बाधित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम फिर से हिंसा भड़क उठी जब प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और उनके वाहनों पर हमला किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. एडीजीपी एमएफ फारूकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल बाद में एलपीयू परिसर में पहुंचा. पुलिस ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है. जालंधर के पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह, जालंधर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक नवीन सिंगला और कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तूरा भी इस टीम के साथ थे. सिंगला ने बताया, “स्थिति नियंत्रण में है. एनएच-44 पर यातायात जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा.”



Source link