कल कहर बरपाएंगे 2 चक्रवात, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की भी दस्तक, IMD का अलर्ट
Last Updated:
Kal Ka Mausam 29 September: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठते दो खतरनाक चक्रवात और उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता से मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन और ओलावृष्टि का हाई अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मैदानी इलाकों में तेज आंधी और झमाझम बौछारों से तापमान तेजी से गिरेगा, जिसके चलते सुबह शाम की मीठी ठंड की स्थिति पैदा हो गई है.
मौसम एक दम सुहाना हो गया है.
मानसून देश से जाने की तैयारी में है और सर्दियों की आहट नजर आ रही है. ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बिल्कुल अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है. एक तरफ समंदर के सीने से उठते दो खतरनाक चक्रवात कोहराम मचाने के लिए पूरी तरह बेताब हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की दस्तक ने हालात को और ज्यादा गंभीर बना दिया है. इन कुदरती ताकतों के खतरनाक मिलन से देश के कई हिस्सों में झमाझम मूसलाधार बारिश, हल्कि ठिठुरन और आसमान से गिरती कड़कती बिजलियों का ऐसा तांडव देखने को मिलेगा, जो जनजीवन को पूरी तरह ठप कर सकता है. पहाड़ी इलाकों में पारा लुढ़कने से जहां मीठी ठंड जैसी स्थिति है. वहीं मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान का ये ट्रिपल अटैक किसी बड़े खतरे की चेतावनी दे रहा है.
दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम कैसा रहेगा
- दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा (29 सितंबर – सुहाना मौसम और बूंदाबांदी) में कल का मौसम एकदम चिल रहने वाला है. नई दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी. कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है.
हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
- हिमाचल प्रदेश (29 सितंबर – हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का अलर्ट) में कल मौसम काफी सुहाना और राहत भरा रहने के आसार हैं. शिमला, मनाली, धर्मशाला और सोलन जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी. मनाली में कल अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास रह सकता है, जिससे यहाँ ठंड का अहसास बना रहेगा.
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
- बिहार (29 सितंबर – मानसूनी हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट) के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया जैसे कई जिलों में कल मानसून की सक्रियता के चलते बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. कल पटना में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर पानी गिरने के आसार हैं.
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
- झारखंड (29 सितंबर – धूप और बादलों का खेल) में कल का दिन मिला-जुला रहने वाला है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो जैसे औद्योगिक व शहरी इलाकों में कुछ जगहों पर जहां धूप और बादलों की लुकाछिपी चलेगी, वहीं कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है. कल रांची में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रह सकता है, जिससे आम जनमानस को सुहाना मौसम देखने को मिलेगा.
पश्चिम बंगाल में कल मौसम कैसा रहेगा
- पश्चिम बंगाल (29 सितंबर – मानसूनी बारिश और हवाओं का अलर्ट) में मानसूनी गतिविधियां अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं. कोलकाता, दार्जिलिंग, हावड़ा और जलपाईगुड़ी में कल तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में मौसम काफी कूल रहेगा. कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C तक रहने का अनुमान है, जहां बारिश लोगों को उमस से राहत दिलाएगी.
असम में कल मौसम कैसा रहेगा
- असम (29 सितंबर – मूसलाधार बारिश और बाढ़ का अलर्ट) में कल मानसून का असर काफी तेज देखने को मिल सकता है. गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, सिलचर और जोरहाट जैसे क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में सतर्क रहने की जरूरत है. गुवाहाटी में कल अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है.
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
- मध्य प्रदेश (29 सितंबर – छिटपुट बारिश के आसार) में कल मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में बादलों और धूप की आंख-मिचौली जारी रहेगी. कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्की फुहारें या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. भोपाल में कल अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 23°C तक दर्ज किया जा सकता है.
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
- उत्तराखंड (29 सितंबर – हल्की बारिश और बादलों का पहरा) में कल मौसम का मिजाज शांत लेकिन नमी वाला रहेगा. देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. पहाड़ों पर कुछ जगहों पर रास्तों पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रह सकता है.
उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
- उत्तर प्रदेश (29 सितंबर – गरज-चमक और बौछारों का दौर) के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज सहित पूर्वी व तटीय जिलों में कल मानसूनी हवाओं का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C दर्ज किया जा सकता है.
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
- राजस्थान (29 सितंबर – साफ और शुष्क मौसम) के अधिकांश हिस्सों में कल मौसम अमूमन साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर जैसे जिलों में दिन के समय हल्की धूप खिली रहेगी, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे मानसून की विदा का अहसास बढ़ेगा.
छत्तीसगढ़ में कल मौसम कैसा रहेगा
- छत्तीसगढ़ (29 सितंबर – हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान) के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर जैसे इलाकों में कल आसमान में बादल छाए रहेंगे. मानसूनी ट्रफ के असर से कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. रायपुर में कल अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है.
गुजरात में कल मौसम कैसा रहेगा
- गुजरात (29 सितंबर – धूप और उमस का मिला-जुला असर) के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी आ सकते हैं. तटीय इलाकों में उमस का असर बना रहेगा, जबकि हल्की हवाएं चलती रहेंगी. अहमदाबाद में कल अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C तक रहने का अनुमान है.
महाराष्ट्र में कल मौसम कैसा रहेगा
- महाराष्ट्र (29 सितंबर – हल्की बारिश और सुहाना वेदर) के मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक में कल मौसम मिला-जुला रहेगा. मुंबई और कोंकण बेल्ट में समुद्र की तरफ से आने वाली हवाओं के चलते हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे मौसम काफी सुहाना हो जाएगा. मुंबई में कल अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है.
कर्नाटक में कल मौसम कैसा रहेगा
- कर्नाटक (29 सितंबर – झमाझम बारिश का अलर्ट) के बेंगलुरु, मैसूर, मंगलुरु और हुबली में कल मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी. तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और चारों तरफ हरियाली का माहौल रहेगा. बेंगलुरु में कल अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहने की उम्मीद है.
तमिलनाडु में कल मौसम कैसा रहेगा
- तमिलनाडु (29 सितंबर – तटीय इलाकों में बारिश की संभावना) के चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और त्रिची में कल का दिन उमस भरा और गर्म रहेगा. हालांकि, शाम या रात के समय तटीय इलाकों में समुद्री हवाओं के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. चेन्नई में कल अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है.