Last Updated:
Mayawati Chandrashekhar Azad Nagina EVM controversy: उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का माहौल अब बदल रहा है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने दलित वोटरों को अपने पाले में बनाए रखने के लिए अब तक का सबसे बड़ा दांव भी खेल दिया है. लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद पहली बार उन्होंने सीधे दलितों के वोट के नाम पर राजनीति कर रहे चंद्रशेखर आजाद को निशाने पर लिया है. उन्होंने नगीना के नतीजों को सरकारी खेल करार दिया है. यानी मायावती का यह आक्रामक रुख साफ बता रहा है कि वह आने वाले चुनाव के लिए दलित समाज को पूरी तरह अलर्ट कर रही हैं. समझते हैं पूरी बात.
‘चंद्रशेखर को BJP ने जिताया’, मायावती के इस आरोप का 2027 से पहले दलित वोटों की राजनीति से क्या कनेक्शन है?
Mayawati EVM allegations BJP BSP 2027: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर सीधा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर की जीत BJP की ओर से EVM में की गई कथित धांधली का नतीजा थी. मायावती ने कहा कि चंद्रशेखर का नगीना में कोई खास जनाधार नहीं था. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस बयान ने दलित वोटों की राजनीति को फिर चर्चा में ला दिया है. जानें पूरी खबर.
नगीना की जीत पर मायावती का बड़ा आरोप
मायावती ने बसपा कार्यालय में न्यूज एजेंसियों से बातचीत की. उन्होंने दावा किया कि नगीना में चंद्रशेखर आजाद का कोई खास जनाधार नहीं था. इसके बावजूद उन्होंने चुनाव जीत लिया. मायावती ने आरोप लगाया कि BJP ने BSP को नुकसान पहुंचाने के लिए EVM में धांधली कर चंद्रशेखर को जिताया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर ने नगीना सीट से 5,12,552 वोट हासिल किए थे. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने BJP के ओम कुमार को 1,51,473 वोट के अंतर से हराया था.