Last Updated:
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को जवाब दिया. गांधी ने कहा कि सीएम झूठ बोलते हैं और उनके बल्ह दौरे के दौरान किए गए उद्घाटन जयराम ठाकुर के कार्यकाल के थे.
मंडी. हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हाल ही में मंडी दौरे पर आए थे और उन्होंने बल्ह से भाजपा विधायक पर तंज कसा था. अब बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को जवाब दिया है और सलाह दी है कि तंज कसने से विकास नहीं होता. उनके मुहं में सच में 32 दांत हैं तभी वे बार-बार 32 दांतों का जिक्र करते हैं.
सोमवार को मंडी में आयोजित पकत्रार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि अगर सीएम के मुहं में 30 दांत होंगे तो वह 30 ही बताएंगे. गांधी ने कहा कि सीएम की आदत सरेआम झूठ बोलने की है. वह इकलौते नेता हैं जो सदन में भी झूठ बोलते हैं.
बीते शनिवार को बल्ह दौरे के दौरान भी उन्होंने मंच से जमकर झूठ बोले. गांधी ने कहा कि उन्होंने मंच से प्रकाश चौधरी को अगला प्रत्याशी बताते हुए उन्हें जीताने की अपील तो कर दी लेकिन प्रकाश चौधरी के कारनामों से बल्ह के लोग भली भांति परिचित हैं. जो चिट्ठियां उनकी वायरल हुई थी उससे पता चल जाता है कि लोगों खासकर महिलाओं के प्रति उनका व्यववहार कैसा है. गांधी ने कहा कि बल्ह सहित पूरे मंडी जिला की 10 सीटों पर भाजपा जीतेगी और मंडी जिला के सभी विधायकों के नेता जयराम ठाकुर हैं.
जयराम के कामों का किया उद्घाटन
इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि सीएम ने बल्ह दौरे के दौरान सिर्फ उन्हीं योजनाओं के उदघाटन किए जिनके कार्य पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और उनके विधायक रहते शुरू हुए थे. जिन संस्थानों को खोलने की घोषणा भी की गई वे भी पूर्व सरकार के समय में खोले गए थे लेकिन बदले की भावना से मौजूदा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया था. अब उन्हें फिर से खोलने की घोषणाएं की जा रही हैं. गांधी ने कहा कि सीएम ने जो उदघाटन शिलान्यास किए उनमें बल्ह के विधायक का नाम नहीं लिखा गया जबकि कुछ विधायकों के नाम पट्टिकाओं पर लिखे गए थे. इसी कारण उन्होंने सीएम के कार्यक्रम का बहिष्कार किया.
गौर रहे कि भाजपा विधायक अक्सर कहते रहते हैं कि उनके 32 दांत हैं और वह झूठ नहीं बोलते हैं. उनकी बोली हुई बर बात सच साबित होती है. इस पर सीएम सुक्खू ने तंज कसा था.