Last Updated:
Influencer Nidhi Tiwari Death Case: सिंगरौली में निधि तिवारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है. ये आरोप पंजाब के निवासी इंजीनियर सोनू सिंह पर है. मां औरब बहन का कहना है कि सोनू की मानसिक प्रताड़ना, शक और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर निधि ने यह कदम उठाया.
निधि की मौत के बाद मां ने तोड़ी चुप्पी. सोनू सिंह पर लगाए बड़े आरोप.
Singrauli News: सिंगरौली की इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. इस बीच निधि की मां ने हेमलता तिवारी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी. उन्होंने मीडिया के सामने कई निधि से जुड़े कई बड़े राज जाहिर किए. इस दौरान मां ने सीधा आरोप सोनू सिंह नाम के युवक पर लगाया है.
कौन है सोनू सिंह? निधि से इसका क्या रिश्ता?
परिजनों के अनुसार, सोनू सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है. वह एक पेशेवर इंजीनियर है और एनसीएल (NCL) में बड़ी-बड़ी मशीनों से जुड़ा काम करने के लिए सिंगरौली आता रहता है. सिंगरौली आने पर वह जीएस ग्रैंड होटल में ठहरता है. वहीं निधि की बहन ने बताया कि उसने सोनू को देखा है. उसकी गर्दन पर ‘मां’ नाम का टैटू है और वह कान में कुंडल पहनता है. लगभग एक साल पहले निधि और सोनू की मुलाकात हुई थी.
24 घंटे शक, चरित्र पर सवाल और ब्लैकमेलिंग
निधि की बहन का आरोप है कि सोनू का निधि से प्रेम संबंध था. सोनू उसे लगातार निगरानी में रखता था. निधि के कान में ज्यादातर समय ब्लूटूथ लगा रहता था और वह सोनू के संपर्क में रहती थी. वह लगातार उस पर दबाव बनाता था. वह 24 घंटे उस पर शक करता था और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था. वह निधि के चरित्र पर सवाल उठाता था. वह ताने देता था कि ‘तुम रील्स बनाती हो, नाचती हो, तुमसे कोई शादी नहीं करेगा’. ये भी आरोप लगाया कि सोनू निधि को और उसके परिवार को गालियां देता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता था.
8:20 बजे आया वो खौफनाक फोन कॉल
घटना के दिन करीब 8:00 बजे परिवार के सभी लोगों ने साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद निधि छत पर बने अपने कमरे में चली गई. करीब 8:20 बजे निधि की मां के फोन पर एक नए नंबर से कॉल आया. फोन सोनू सिंह का था. वह घबराया हुआ बोल रहा था कि ‘आंटी, निधि कुछ कर लेगी, जल्दी जाकर देखिए, वह पागल हो गई है’.
दरवाजा तोड़ा तो ठंडी पड़ चुकी थी बॉडी
फोन सुनते ही निधि की बहन ऊपर कमरे की तरफ भागी. कमरे का लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था. जब दूसरी बहन ने खिड़की से झांककर देखा तो निधि फंदे से लटकी हुई थी. बहन ने बताया, इसके बाद जीजू ने दरवाजा तोड़ा और कुंडी काटकर अंदर दाखिल हुए. अंदर जाकर देखा तो निधि का शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मोरवा पुलिस की ढीली कार्रवाई से नाराज परिवार
घटना को 30 से 35 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन परिजनों का कहना है कि मोरवा पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है. पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और निधि के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं. पुलिस का कहना है कि मोबाइल की जांच और कॉल डिटेल से सबूत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजन जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.