दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म, 1 लॉगिन पर मिलेंगी 50+ सरकारी सेवाएं, दिल्ली के 8 लाख व्यापारियों की मौज

दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म, 1 लॉगिन पर मिलेंगी 50+ सरकारी सेवाएं, दिल्ली के 8 लाख व्यापारियों की मौज


Last Updated:

Delhi Udyog Mitra Portal: राष्‍ट्रीय राजधानी में ‘दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल’ लॉन्च किया गया है. पोर्टल को लॉन्‍च करते हुए मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि इस एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से दिल्ली के 8 लाख से अधिक कारोबारियों, एमएसएमई और स्टार्टअप को फायदा होगा.

Zoom

दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल केंद्र सरकार के नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) से जुड़ा हुआ है.

नई दिल्‍ली. राजधानी दिल्ली में कारोबारियों को प्रशासनिक मंजूरियां हासिल करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर नहीं काटने पड़ेंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती देने के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च कर दिया है. सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू किए गए इस एकल पोर्टल से दिल्ली के 8 लाख से अधिक कारोबारियों, एमएसएमई (MSME), स्टार्टअप और नए निवेशकों को लाभ मिलेगा. इस पोर्टल पर केवल एक लॉगिन और एक कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए 15 विभागों की 50 से अधिक जरूरी सेवाएं, एनओसी (NOC) और लाइसेंस घर बैठे मिलेंगे.

दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल केंद्र सरकार के नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) से जुड़ा हुआ है. पहले उद्यमियों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार के नियमों के तहत अलग-अलग पोर्टलों पर अर्जी लगानी पड़ती थी. अब निवेशक एक ही विंडो के जरिए दोनों स्तरों की मंजूरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि पोर्टल पर जल्‍द ही 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाएं उपलब्‍ध होंगी.

सिंगल लॉगिन और कॉमन फॉर्म

अब तक व्यापारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि अलग-अलग सरकारी विभागों के लिए बार-बार वही दस्तावेज, आईडी और जानकारी अपलोड करनी पड़ती थी. दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल पर सिंगल लॉगिन सिस्टम दिया गया है. व्यापारी एक बार कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, जिसके बाद सभी विभागों के लिए वही डेटा मान्य होगा. आवेदन सबमिट करने से पहले ही सिस्टम यह स्पष्ट कर देगा कि उस खास श्रेणी के कारोबार के लिए कौन-से लाइसेंस और अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) अनिवार्य हैं.

रियल-टाइम ट्रैकिंग

पारदर्शिता बढ़ाने और लालफीताशाही खत्म करने के लिए पोर्टल पर आधुनिक डिजिटल टूल्स जोड़े गए हैं. इंटीग्रेटेड एप्लीकेंट डैशबोर्ड के जरिए उद्यमी अपने आवेदन का स्‍टेटस ट्रैक कर सकेंगे. यदि किसी विभाग की तरफ से अनावश्यक देरी होती है, तो पोर्टल पर ही शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है, जिसका तय समयसीमा के भीतर समाधान किया जाएगा.



Source link