1 बीघे में हाइब्रिड बोड़ा, युवा किसान ने बताया लागत और कमाई का पूरा हिसाब
Last Updated:
गोंडा के युवा किसान सूरज मौर्य पढ़ाई के साथ खेती में भी नए प्रयोग कर रहे हैं. उन्होंने 1 बीघे में हाइब्रिड बोड़ा की खेती शुरू की है, जिसमें 60 से 70 हजार रुपये की लागत आई है और 40 से 50 हजार रुपये तक मुनाफे की उम्मीद है.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के युवा किसान सूरज मौर्य पढ़ाई के साथ खेती में भी नए प्रयोग कर रहे हैं. इंटर की पढ़ाई करने के साथ उन्होंने एक बीघे में हाइब्रिड वैरायटी के बोड़ा की खेती शुरू की है. इस खेती से उन्हें अच्छी कमाई की उम्मीद है.
लोकल 18 से बातचीत में सूरज मौर्य ने बताया कि वह 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं और साथ-साथ खेती भी करते हैं. इस बार उन्होंने करीब एक बीघे में हाइब्रिड वैरायटी का बोड़ा लगाया है.
उनके मुताबिक, एक बीघे की खेती में करीब 60 से 70 हजार रुपये की लागत आई है. यह चार से पांच महीने की फसल है और इससे 40 से 50 हजार रुपये तक मुनाफे की उम्मीद है. बोड़ा की फसल करीब 45 दिन बाद फल देना शुरू कर देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सूरज ने बताया कि वह पिछले दो साल से ऑर्गेनिक खेती का ट्रायल कर रहे हैं और इसमें उन्हें अच्छे नतीजे भी मिल रहे हैं. अब वह भविष्य में ऑर्गेनिक खेती को और आगे बढ़ाना चाहते हैं. उनका सपना है कि उनके खेतों में तैयार होने वाली ऑर्गेनिक सब्जियां देश के साथ विदेश तक पहुंचें.
सूरज मौर्य के अनुसार, बारिश के मौसम में मचान विधि से खेती करना फायदेमंद रहता है. जलभराव होने पर जमीन पर रहने वाली फसल खराब हो सकती है, लेकिन मचान पर रहने से फसल सुरक्षित रहती है. इसी वजह से उन्होंने इस विधि को अपनाया है.
गोंडा जिले में कई किसान पारंपरिक फसलों के साथ सब्जियों और दूसरी फसलों की खेती भी कर रहे हैं. सूरज मौर्य ने भी कुछ नया करने की सोच के साथ बोड़ा की खेती शुरू की है. खेती में उनके नए प्रयोग दूसरे किसानों को भी नई फसलें अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं.