बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी; CM विजय ने मदुरै को ही क्यों चुना?
Last Updated:
तमिलनाडु की सियासत में अपनी नई सियासी लकीर खींचने उतरे अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय ने जनता का दिल जीतने के लिए एक बड़ा दांव चल दिया है. अपनी पार्टी टीवीके के जरिए उन्होंने सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी उपहार में देने की लोकलुभावन योजना का आगाज कर सबको चौंका दिया है.
सीएम विजय ने नवजात शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू की.
मदुरै. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने प्रमुख चुनावी वादे को पूरा करते हुए ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ नामक कल्याणकारी योजना की सोमवार को शुरुआत की जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं को 22 कैरेट सोने की एक ग्राम की अंगूठी दी जाएगी. मुख्यमंत्री विजय ने मदुरै के सरकारी अस्पताल राजाजी में इस योजना की शुरुआत करते हुए शिशुओं को गोद में लिया और उन्हें सोने की अंगूठियां प्रदान कीं. राज्य सरकार ने इस कल्याणकारी योजना के लिए 755.83 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक परिवारों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहित करना है.
इस महत्वाकांक्षी योजना के आगाज के लिए मदुरै की धरती को चुनना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक बेहद सोची-समझी सियासी चाल है. दक्षिण तमिलनाडु की सांस्कृतिक और राजनीतिक राजधानी माने जाने वाले मदुरै से ही राज्य के बड़े-बड़े सियासी बदलावों की नींव रखी गई है. चाहे एमजीआर का उभार हो या फिर कैप्टन विजयकांत का सियासी उदय, मदुरै हमेशा से सत्ता के नए दावेदारों के लिए लॉन्चपैड साबित हुआ है. द्रविड़ राजनीति के पारंपरिक गढ़ में डीएमके और एआईएडीएमके के दबदबे को सीधी चुनौती देने के लिए विजय ने मदुरै से सोने की अंगूठी का यह मास्टरस्ट्रोक चलकर सूबे के सियासी गलियारों में जबर्दस्त हलचल पैदा कर दी है.
STORY | TN CM Vijay launches one-gram gold ring scheme for newborns
Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay on Monday launched the 22-carat one-gram gold ring scheme – Maternal Uncle Gold Ring Scheme (Thaaimaman Thanga Mothiram Thittam) – for newborn babies, fulfilling a key… pic.twitter.com/OZf3a2uSpk