Last Updated:
Lata Mangeshkar Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें नमन किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संगीत में लता दीदी का योगदान हमेशा याद रहेगा. जानिए ओम बिरला और अन्य नेताओं ने लता मंगेशकर की जयंती पर क्या कहा.
लता मंगेशकर की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए PM मोदी (फोटो साभार-IMDB)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें नमन किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि भारतीय संगीत में लता दीदी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.
उन्होंने लता मंगेशकर को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया. देश की तरक्की से जुड़ी हर पहल को लता दीदी हमेशा सपोर्ट करती थीं.
ओम बिरला ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्रियों ने भी किया लता दीदी को नमन
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने भी लता जी को श्रद्धांजलि दी. दोनों नेताओं ने कहा कि लता मंगेशकर ने अपनी गायकी से भारतीय संगीत को दुनिया भर में एक अलग पहचान दिलाई. उनकी आवाज और उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी. लता दीदी ने हिंदी सिनेमा के संगीत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया.
अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान…