जिसे हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट समझकर खिलाया, उसके एक ओवर में लुट गए 18 रन
Last Updated:
Nitish Reddy 18 runs over IND vs WI: इंजर्ड चल रहे हार्दिक पंड्या की जगह भारतीय टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी को बतौर ऑलराउंडर तैयार करना चाहता है, लेकिन इस मीडियम पेसर ने मैच के दूसरे ही ओवर में 18 रन लुटा दिए. कैरेबियाई ओपनर जस्टिन ग्रीव्स ने रेड्डी को लगातार तीन चौके मारकर पूरी लय बिगाड़ दी.
जस्टिन ग्रीव्स ने नीतीश रेड्डी के एक ओवर में 18 रन कूट दिए
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी की शुरुआत बेहद खराब रही. अपने पहले और पारी के दूसरे ही ओवर में नीतीश रेड्डी ने 18 रन लुटा दिए. अपने सात गेंद के ओवर में रेड्डी को जस्टिन ग्रीव्स ने चार चौके मारे. इस तरह एक एकस्ट्रा और एक सिंगल के साथ चार चौके खाते हुए रेड्डी के ओवर में कुल 18 रन चले गए.
- पहली गेंद- लेग बाई के रूप में सिंगल! कैंपबेल ने स्ट्राइक जस्टिन ग्रीव्स को थमाई
- दूसरी गेंद- ओवर स्टेप की नो बॉल, टेक्स्ट बुक कवर ड्राइव! ग्रीव्स ने मारा चौका
- दूसरी गेंद- फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया. मिड विकेट के ऊपर से लॉफ्टेड बाउंड्री
- तीसरी गेंद- फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट, स्क्वायर लेग पर चौका
- चौथी गेंद- हार्ड लेंथ गेंद! फ्रंट फुट पर डिफेंड- डॉट
- पांचवीं गेंद- मिड ऑफ की ओर शानदार ड्राइव- चौका
- छठी गेंद- स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद- कोई रन नहीं
क्या हार्दिक पंड्या का बैकअप बन पाएंगे नीतीश रेड्डी?
नीतीश रेड्डी पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के प्लान का हिस्सा नहीं थे. वह तो जापान में जारी एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्हें एशियन गेम्स की जगह वनडे सीरीज में खेलने के लिए कहा गया. शायद सिलेक्टर्स को पता था कि इंजर्ड हार्दिक पंड्या दोबारा चोटिल हो चुके हैं और होने फिट होने में अभी और दो से तीन महीने लग सकते हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप के मद्देनजर भी टीम मैनेजमेंट बैकअप ऑलराउंडर बनाना चाह रहा है.
ऑलराउंडर नमन धीर का इंटरनेशनल डेब्यू
इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया. भारत की ओर से स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर का इंटरनेशनल डेब्यू हुआ. नमन धीर जबरदस्त हिटर हैं और स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. उनके अलावा स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेल रहे हैं.