Last Updated:
Vrishabh Rashifal: आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया और रेवती नक्षत्र के शुभ संयोग के बीच चंद्रमा का गोचर मेष राशि में हो रहा है. ग्रहों और नक्षत्रों की इस खास चाल के चलते वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन नई शुरुआत और अहम फैसलों के बड़े अवसर लेकर आ रहा है. करियर, धन निवेश और रिश्तों के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, काशी के ज्योतिषाचार्य से जानिए वृषभ राशि का पूरा दैनिक भविष्यफल.
Vrishabh Rashifal 28 September: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज रेवती नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मीन से मेष राशि में संचरण करेंगे. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कुछ मायनों में अच्छा और कुछ मायनों में मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप किसी नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से काफी अच्छा है. आज आप पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें, वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं.
बिजनेस में ले सकेंगे बड़ा फैसला
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें फायदा होगा. आज आप अपने बिजनेस से जुड़े बड़े और अहम फैसले ले सकेंगे. इन फैसलों से आपको फायदा भी जरूर होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आज आपका दिन बेहतर होगा. आज आप अपने टारगेट को पूरा भी कर पाएंगे. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन पर पढ़ाई का बोझ भी रहेगा.
चांदी में निवेश का अच्छा समय
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो शेयर बाजार के बजाय चांदी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. आज आप चाहें तो सरकारी स्कीम जैसे टीडी, एफडी और किसान विकास पत्र जैसी स्कीम में भी पैसा निवेश कर पाएंगे. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न जरूर मिलेगा.
रिश्तों को संभाल कर रखें
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज छोटी-मोटी बातों पर आपके पार्टनर से आपका झगड़ा भी हो सकता है. आज आपको अपने रिश्तों को सहेज कर रखने की जरूरत है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन खुशनुमा होगा. आज आप कहीं बाहर जाने के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं. आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ जितना वक्त बिताएंगे, आप दोनों एक-दूसरे को उतना ही बेहतर तरीके से समझ भी पाएंगे.
शिवलिंग पर चढ़ाएं दही
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी शिव मंदिर में जाकर यदि शिवलिंग पर दही अर्पित करेंगे, तो इससे आपके वैवाहिक रिश्तों में मधुरता जरूर बनी रहेगी.