इंदौर में बेकाबू सरकारी बस ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल, CCTV फुटेज में दिखा हादसा

इंदौर में बेकाबू सरकारी बस ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल, CCTV फुटेज में दिखा हादसा


Last Updated:

Indore Bus Accident: राजबाड़ा में दोपहर करीब 12:35 से 12:45 बजे के बीच एक अनियंत्रित सरकारी बस ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

Zoom

इंदौर में बस हादसा.

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

इंदौर के प्रमुख राजबाड़ा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है. रविवार दोपहर लगभग 12:35 से 12:45 बजे के बीच एक सरकारी बस अचानक अनियंत्रित हो गई. बेकाबू बस ने रास्ते में मौजूद तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पिंटू गणेश के रूप में हुई है. इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक व्यक्ति की पहचान राधेश्याम के रूप में हुई है.

वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. राहत की बात यह कि डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है. घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनियंत्रित सरकारी बस को जब्त कर लिया है. बस ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए एमजी रोड थाने भेज दिया गया है.

पुलिस हर मोर्च पर मुस्तैद
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी (टीआई) एमजी रोड खुद अस्पताल में मौजूद हैं. वे घायलों के इलाज और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इसके अलावा पुलिस की टीम मौके पर और थाने पर भी तैनात रहकर काम कर रही है.

एडिशनल डीसीपी ने स्पष्ट किया कि इस समय उनकी सबसे पहली प्राथमिकता घायलों का बेहतर उपचार कराना है. घायलों का प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल में इलाज जारी है. इसके साथ ही पुलिस थाने में घटना को लेकर वैधानिक प्रकरण कायम कर रही है. फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि बस अचानक अनियंत्रित कैसे हुई. बस अनियंत्रित होने के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है.



Source link