₹500 लीटर का पानी, EC के तीन चुनाव आयुक्तों की बैठक की तस्वीर वायरल, टेबल पर रखी बोतल देख होने लगी चर्चा

₹500 लीटर का पानी, EC के तीन चुनाव आयुक्तों की बैठक की तस्वीर वायरल, टेबल पर रखी बोतल देख होने लगी चर्चा


होमताजा खबरदेश

EC की बैठक में ₹500 लीटर पानी की बोतल? तीनों चुनाव आयुक्तों की तस्वीर वायरल

Last Updated:

EC Meeting Photo Viral: SIR को लेकर घिरने के बाद तीनों चुनाव आयुक्तों की बैठक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. तस्वीर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी नजर आए. लेकिन लोगों का ध्यान बैठक से ज्यादा टेबल पर रखी पानी की बोतलों पर चला गया. ये ‘आवा’ ब्रांड की 250 मिलीलीटर की कांच की बोतलें बताई गई हैं. उपलब्ध कीमत के हिसाब से 8 बोतलों का पैक 999 रुपए का है. यानी एक बोतल करीब 125 रुपए और एक लीटर पानी करीब 500 रुपए पड़ता है. इसी कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीर की खूब चर्चा होने लगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

तीनों चुनाव आयुक्तों की बैठक की तस्वीर में टेबल पर रखी ‘आवा’ पानी की बोतल चर्चा में है. (फोटो X/@ECISVEEP)

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग पहले से ही मुश्लिकों में है. इसी बीच शुक्रवार शाम को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में तीनों चुनाव आयुक्तों की एक तस्वीर सामने आई और सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई. तस्वीर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी नजर आ रहे हैं. बैठक के बाद निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी की. इसमें बैठक से जुड़े फैसलों की जानकारी दी गई. साथ ही तीनों आयुक्तों की साझा तस्वीर भी पोस्ट की गई. लेकिन तस्वीर में हुआ यह कि लोगों की नजर बैठक के फैसलों से पहले टेबल पर रखी पानी की बोतलों पर चली गई. वजह भी खास थी, बोतलें ‘आवा’ ब्रांड की थीं. इनके दाम देखकर सोशल मीडिया पर लोग चर्चा करने लगे.

तस्वीर में नजर आ रही बोतलें सामान्य प्लास्टिक की पानी की बोतलों जैसी नहीं थीं. ये छोटी कांच की बोतलें थीं. दी गई जानकारी के मुताबिक बोतल का आकार 250 मिलीलीटर है. अमेजन पर 8 बोतलों के एक पैक की कीमत 999 रुपए बताई गई है. इस हिसाब से एक बोतल करीब 125 रुपए की पड़ती है. यानी एक लीटर पानी की कीमत करीब 500 रुपए बैठती है. यही गणित सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा कारण बन गया. आम बाजार में मिलने वाली पैकेज्ड पानी की बोतलों की कीमत इससे काफी कम होती है. ऐसे में चुनाव आयुक्तों की बैठक की तस्वीर में रखी इन बोतलों ने बैठक से अलग एक नई चर्चा छेड़ दी. हालांकि तस्वीर में बोतल रखे होने से यह अपने आप साबित नहीं होता कि आयोग ने इन्हें किस कीमत पर खरीदा या किसने उपलब्ध कराया.





Source link