Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये है सबसे खास स्कीम, पैसा जमा करने पर मिलेगा 10 लाख का जीवन बीमा

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये है सबसे खास स्कीम, पैसा जमा करने पर मिलेगा 10 लाख का जीवन बीमा


Last Updated:

Post Office Scheme: पूर्णिया के पोस्टमास्टर वीरेंद्र कुमार मेहता ने पोस्ट ऑफिस की RPLI और PLI स्कीम के बारे में बताया. इन स्कीमों में स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के साथ 10 लाख तक का जीवन बीमा भी मिलता है. RPLI ग्रामीण और PLI से ग्रामीण लोग ज्यादा से ज्यादा का लाभ उठा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

पूर्णिया: आज तक आपने लोगों को अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग जीवन बीमा की खरीदारी करते और अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग स्मार्ट इन्वेस्टमेंट करते देखा होगा और सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है की पोस्ट ऑफिस की एक धांसू स्कीम है, जिसमें आप स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के साथ अपने जीवन बीमा का भी लाभ ले सकते हैं और कम समय और कम लागत में ज्यादा मुनाफा भी पा सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

पोस्टमास्टर ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी

पूर्णिया प्रमंडल के पोस्टमास्टर वीरेंद्र कुमार मेहता बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस में कई ऐसी स्कीम हैं, जो लोगों को कम समय और कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा मुनाफा देती हैं. उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम RPLI और PLI है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति आसानी से स्मार्ट इन्वेस्टमेंट करते हुए अपने और अपने और अपने परिवार का 10 लाख तक जीवन बीमा का लाभ ले सकता है.

उन्होंने बताया कि दो तरह की स्कीम चलाई जाती है.आरपीएलआई ( RPLI ) जो ग्रामीण क्षेत्र के लिए होता है. ऐसे लोग नॉन ग्रेजुएट व्यक्ति के लिए आरपीएलआई का स्कीम होता है. जबकि पढ़े-लिखे ग्रेजुएट लोगों के लिए PLI का स्कीम होता है. हालांकि इन दोनों स्कीम का उद्देश्य लोगों को ससमय लाभ पहुंचाना और उनके जमा किए गए पैसे पर ज्यादा मुनाफा देना होता है. वहीं, उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आरपीएलआई स्कीम या PLI स्कीम में आसानी से 10 साल 15 साल 20 साल 25 साल 30 साल अपने मुताबिक लंबे अवधि के लिए पैसे को जमा कर सकता है और इसमें उन्हें समय पूरा होने पर डबल रकम लौटाई जाएगी. साथ ही साथ 10 लाख रुपए तक का उनके फैमिली और उनका जीवन बीमा भी मुफ्त दिया जाता है.

ऐसे में अगर आप भी शहर या गांव में रहते हैं और आप भी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम RPLI और PLI का लाभ लेना चाहते हैं तो आप आसानी से अपने साथ आधार कार्ड और फोटो लेकर अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस के डाकघर शाखा में जा सकते हैं. यहां पर आपको इस स्कीम का लाभ आसानी से दिया जाएगा.



Source link