रणविजय ने भेजा नोटिस, अनुपमा के सामने खुला दिग्विजय के अतीत का कड़वा सच, बर्बाद हो जाएगा कैफे? टूटेगा घर का सपना

रणविजय ने भेजा नोटिस, अनुपमा के सामने खुला दिग्विजय के अतीत का कड़वा सच, बर्बाद हो जाएगा कैफे? टूटेगा घर का सपना


Last Updated:

Anupamaa Written Update 27 September: टीवी शो ‘अनुपमा’ में दिग्विजय ने अनुपमा के सामने अपने अतीत का सच खोला. वहीं रणविजय की कोठारी हाउस में एंट्री हो चुकी है और उसने अनुपमा के कैफे को बर्बाद करने का प्लान बना लिया है. जानिए आज के एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ.

Zoom

अनुपमा (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: टीवी शो ‘अनुपमा’ में हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. आज के एपिसोड की शुरुआत अनुपमा की प्रार्थना से होती है, जहां वह राही के जल्द मां बनने, अंश, प्रेरणा और परिवार के बाकी लोगों की खुशियों के लिए दुआ मांगती है. इसी बीच दिग्विजय वहां आकर अनुपमा को बताता है कि वह सालगोंडा जा रहा है.

दिग्विजय बताता है कि रणविजय ने उसे एक और नोटिस भेजा है और उसे यह मामला सुलझाना होगा. अनुपमा उसे अपने कैफे को बचाने के लिए पैसे लेने की सलाह देती है.

दिग्विजय ने खोला अपने अतीत का राज

दिग्विजय पैसे लेने से मना कर देता है और कहता है कि रणविजय उसे चैन से रहने नहीं देना चाहता. वह इमोशनल होकर खुद को एक बुरा पिता कहता है. इस पर अनुपमा उसे संभालती है और कहती है कि वह एक अच्छे पिता हैं. इसके बाद दिग्विजय बताता है कि सावी के जन्म के बाद से रणविजय उससे नफरत क्यों करता है. वह कबूल करता है कि उसने रणविजय के साथ काफी सख्ती बरती थी. वह चाहता था कि उसका बेटा स्पोर्ट्समैन बने, जबकि रणविजय का रुझान बिजनेस में था. यह सच सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती है.

कैफे में हुई सरिता जी की एंट्री

दूसरी तरफ अनुपमा अनुज के कैफे में सरिता जी को लाती है. प्रेम और राही सरिता जी को डिशेज सर्व करते हैं. लीला जब देखती है कि राही और प्रेम ने सरिता को कैफे में इनवाइट किया है, तो वह भड़क जाती है. हालांकि हसमुख उसे शांत रहने को कहते हैं. अनुपमा सरिता जी से मुंबई में अनुज और लव यू जिंदगी कैफे को प्रमोट करने के लिए कहती है. इस दौरान लीला और सरिता के बीच खाने को लेकर कॉम्पिटिशन शुरू हो जाता है, जिसे अनुपमा रोकती है.

कोठारी हाउस पहुंचे रणविजय

हसमुख अनुपमा से दिग्विजय के दुख के बारे में बात करते हैं और उस इंसान से मिलने की इच्छा जताते हैं जिसने उसकी जान बचाई थी. वहीं वसुंधरा प्रेम और राही को बताती है कि आरवी यानी रणविजय सीधा उनके घर आ रहा है. प्रेम उसके लिए प्रेजेंटेशन तैयार करने की सोचता है, लेकिन वसुंधरा कहती है कि आरवी को किसी प्रेजेंटेशन की जरूरत नहीं है. इसके बाद रणविजय की कोठारी हाउस में एंट्री होती है.

प्रीकैप में आया नया मोड़

शो के प्रीकैप में दिखाया गया है कि अंश अनुपमा के लोन की जिम्मेदारी खुद ले लेता है और गारंटर बन जाता है. अनुपमा अंश को भरोसा दिलाती है कि वह लोन जरूर चुका देगी. वहीं दूसरी तरफ रणविजय मन ही मन अनुपमा को पूरी तरह बर्बाद करने का प्लान बनाता है. वह सोचता है कि वह अनुपमा का कैफे और घर बनाने का सपना दोनों ही छीन लेगा.



Source link