बांका मंदार पर्वत कांड में बड़ा खुलासा, 3 जून को युवती से 2 बार हुई थी छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने की भी धमकी

बांका मंदार पर्वत कांड में बड़ा खुलासा, 3 जून को युवती से 2 बार हुई थी छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने की भी धमकी


Last Updated:

Banka Mandar Parvat Girl Harassment Case: बांका के बौंसी में मंदार पर्वत पर युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जिस दिन का वीडियो वायरल हुआ, पीड़ित युवती के साथ उस दिन एक नहीं, बल्कि दो बार छेड़छाड़ हुई थी. मामले में एसपी अमितेश कुमार ने पूरे घटनाक्रम का उद्भेदन करते हुए बताया है कि पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की तलाश जारी है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

मंदार पर्वत पर युवती से छेड़छाड़ में बांका एसपी अमितेश कुमार ने जानकारी साझा की.

बिहार के बांका स्थित मंदार पर्वत पर युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. वायरल वीडियो तीन जून का है और पीड़िता के मुताबिक, उसी दिन उसके साथ दो बार छेड़छाड़ की गई थी. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवती को छोड़ने के बदले 20 हजार रुपये मांगे थे और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी. एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दो विधि विरुद्ध किशोरों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अब्दुल्ला हावड़ा से और दूसरा आरोपी विभीषण पटना से गिरफ्तार किया गया है. कुल तीन गिरफ्तारी हुई और दो नाबालिग को

दूध पहुंचाने जा रही युवती को घर छोड़ने के बहाने मंदार ले गए

बता दें कि बौंसी बाजार क्षेत्र में दूध पहुंचाने गई युवती के साथ तीन जून को छेड़छाड़ की घटना हुई थी. पीड़िता के मुताबिक, बाइक सवार अनंत और विभीषण ने उसे घर छोड़ने की बात कही और मंदार पर्वत के सुनसान इलाके में ले गए. वहां दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. पुलिस के अनुसार, उसी इलाके में अब्दुल्लाह के साथ पांच अन्य युवक पहले से मौजूद थे. युवती और दोनों युवकों को देखकर वे भी वहां पहुंचे और अभद्रता तथा छेड़छाड़ करने लगे. इसी दौरान अब्दुल्लाह के साथ आए एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया.

20 हजार रुपये मांगे, 1500 मिलने पर छोड़ा

बांका पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवती और उसके साथ मौजूद युवकों को छोड़ने के बदले 20 हजार रुपये देने की बात कही थी. आरोप है कि अब्दुल्लाह ने अनंत से ऑनलाइन 1500 रुपये मिलने के बाद उन्हें जाने दिया. साथ ही बाकी रकम जल्द नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई. पीड़िता की मां के बयान पर बौंसी थाने में अलग मामला दर्ज किया गया, जिसमें अनंत और विभीषण को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाओं को लेकर कुल सात आरोपियों को नामजद किया गया है.

हावड़ा और पटना स्टेशन से गिरफ्तार हुए आरोपी

एसपी अमितेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब्दुल्लाह को हावड़ा जंक्शन से, विभीषण को पटना स्टेशन से और अनंत को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा दो किशोरों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. एसपी के मुताबिक, 13 सदस्यीय एसटीएफ टीम ने मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी में कार्रवाई की. पुलिस अब मामले में स्पीडी ट्रायल चलवाकर आरोपियों को सजा दिलाने की बात कह रही है.

22 सितंबर को पुलिस के संज्ञान में आया वीडियो

पुलिस के अनुसार, घटना का वीडियो मूल रूप से तीन जून का है, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. बौंसी पुलिस को 22 सितंबर को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के बयान पर थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया और पीड़िता तथा आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू हुई. पीड़िता की पहचान होने के बाद पूछताछ में तीन जून को दो बार छेड़छाड़ की बात सामने आई. वहीं, युवती की पहचान उजागर करने के आरोप में दो एक्स हैंडल और अन्य 41 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विरुद्ध साइबर थाने में भी मामला दर्ज कराया गया है. युवती की पहचान की गोपनीयता बनाए रखना भी इस मामले में अहम है.



Source link