अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग ‘उत्तम क्षमा’ पर मांगी माफी, फैंस को दिखाई खास तस्वीरों की झलक

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग ‘उत्तम क्षमा’ पर मांगी माफी, फैंस को दिखाई खास तस्वीरों की झलक


Last Updated:

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने ‘उत्तम क्षमा’ के पावन दिन के मौके पर सबसे माफी मांगी है. दिगंबर जैन समुदाय के लोगों के लिए यह दिन बहुत खास होता है और इस दिन अपनी भूलचूक के लिए माफी मांगी जाती है. अंकिता ने भी पति विक्की के साथ अपने करीबियों से जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी है. उनके इस पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, जिसने फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें. (फोटो साभार: Instagram@lokhandeankita)

नई दिल्ली. दिगंबर जैन परंपरा के सबसे पवित्र पर्व ‘उत्तम क्षमा’ पर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने हर किसी से दिल से क्षमा याचना की है. आध्यात्मिक चिंतन, आत्मशुद्धि और उपवास के इस पावन दिन पर जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगने और दूसरों को माफ करने का विशेष महत्व होता है. इसी परंपरा का पालन करते हुए स्टार कपल ने अपने सभी फैंस और करीबियों से जाने-अनजाने में हुई भूलचूक के लिए हाथ जोड़कर क्षमा मांगी.

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मंदिर यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह पति विक्की के साथ नजर आईं. इस दौरान वह नारंगी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. इस खास मौके पर उन्होंने सभी लोगों से माफी मांगी. तस्वीरें शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, ‘साफ दिल के साथ हम उन सभी से माफी मांगते हैं, जिन्हें जाने-अनजाने हमारी वजह से किसी भी तरह की ठेस पहुंची हो. उत्तम क्षमा.’

View this post on Instagram





Source link