‘बहुत बड़ी बात है’, सलमान खान के सपोर्ट में उतरीं फातिमा सना शेख, ट्रोलर्स को लताड़ने पर दिल खोलकर की तारीफ

‘बहुत बड़ी बात है’, सलमान खान के सपोर्ट में उतरीं फातिमा सना शेख, ट्रोलर्स को लताड़ने पर दिल खोलकर की तारीफ


Last Updated:

रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर फातिमा सना शेख ने सलमान खान की जमकर सराहना की है. पिछले हफ्ते सोशल मीडिया ट्रोलर्स की क्लास लगाने के लिए एक्ट्रेस ने भाईजान के मुंहतोड़ जवाब की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसे मुकाम पर बैठा सितारा जब किसी गंभीर मुद्दे पर स्टैंड लेता है, तो उसका आम जनता पर बेहद गहरा और बड़ा असर पड़ता है. फातिमा ने बॉडी-शेमिंग और ऑनलाइन बुलिंग के खिलाफ सलमान के कड़े रुख का दिल खोलकर समर्थन किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘बिग बॉस 20’ में पहुंची फातिमा सना शेख. (फोटो साभार: Instagram@fatimasanashaikh/IMDb)

नई दिल्ली. रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के आगामी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में जबरदस्त तड़का लगने वाला है. अपनी वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोअर’ के प्रमोशन के सिलसिले में फातिमा सना शेख स्पेशल गेस्ट बनकर शो के मंच पर पहुंची. उनके साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब और रघुबीर यादव भी मौजूद थे. हालांकि, यह एपिसोड आज रात स्ट्रीम होने वाला है, लेकिन रिलीज हुए नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर पहले से ही हलचल मचा दी है.

प्रोमो में फातिमा सना शेख शो के होस्ट सलमान खान की खुलकर तारीफ करती नजर आ रही हैं. उन्होंने पिछले ‘वीकेंड का वार’ में ऑनलाइन ट्रोलिंग और बुलिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए सलमान को धन्यवाद कहा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सलमान खान जैसे बड़े और प्रभावशाली स्टार जब ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हैं और ऐसे मुद्दों पर स्टैंड लेते हैं, तो उनकी बात का असर देश के कोने-कोने तक और आम जनता पर बहुत गहरा पड़ता है.



Source link