Purnia: 10वीं पास भी ले सकते हैं ड्रोन पर सब्सिडी, सरकार देगी 4 लाख तक अनुदान; जानें आवेदन का तरीका

Purnia: 10वीं पास भी ले सकते हैं ड्रोन पर सब्सिडी, सरकार देगी 4 लाख तक अनुदान; जानें आवेदन का तरीका


होमताजा खबरकृषि

10वीं पास युवाओं को ड्रोन खरीदने पर मिलेगा 4 लाख तक अनुदान, ऐसे करें आवेदन

Last Updated:

Drone Subsidy Scheme In Purnia: पूर्णिया जिले में कृषि कार्यों में ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा ड्रोन खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है. 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं. 4 लाख तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं. जबकि कृषि स्नातक को 5 लाख तक का अनुदान मिलेगा. जानें क्या है पूरी प्रक्रिया?

ख़बरें फटाफट

पूर्णिया: आने वाले समय में खेती के काम में मशीनों का इस्तेमाल और बढ़ने वाला है. इसी को देखते हुए पूर्णिया जिले में ड्रोन से खेती के काम को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से ड्रोन खरीदने पर सब्सिडी दी जा रही है. जिले के इच्छुक युवा और किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. ड्रोन खरीदकर किसान के खेतों में दवा और अन्य कृषि कार्यों में छिड़काव जैसी सेवाएं देकर कमाई का अवसर भी बनाया जा सकता है.  इसके लिए आवेदक का कम से कम 10वीं पास होना और कृषि विभाग में निबंधन जरूरी बताया गया है.

10वीं पास युवाओं को 4 लाख तक अनुदान
पूर्णिया जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक कृषि यंत्रीकरण से संबंधित अधिकारी मोहम्मद शहजाद आलम ने बताया कि जिले के कम से कम 10वीं पास युवा ड्रोन खरीदने के लिए आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि ड्रोन खरीदने पर सरकार की ओर से 4 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा. एग्रीकल्चर ग्रेजुएट आवेदकों को ड्रोन की खरीद पर 50 प्रतिशत यानी 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलने की बात कही गई है. अधिकारी के अनुसार ड्रोन की कुल लागत करीब 10 लाख रुपये है.

आवेदन के बाद मिलेगा ड्रोन पायलट प्रशिक्षण
अधिकारी ने बताया कि ड्रोन खरीदने के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक युवाओं को आवेदन के बाद 15 दिनों का ड्रोन पायलट प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ड्रोन के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे खेतों में ड्रोन के जरिए आसानी से छिड़काव कर सकें. इस तरह प्रशिक्षित युवा किसानों के खेतों में ड्रोन से कृषि कार्यों में मदद कर अपनी सेवा के जरिए आय का अवसर बना सकते हैं.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक आवेदक बिहार सरकार की कृषि विभाग की वेबसाइट DBT Agriculture या OFMAS Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए कृषि विभाग में निबंधन होना जरूरी बताया गया है. आवेदन मिलने के बाद कृषि विभाग की ओर से आवेदनों की स्क्रूटिनी की जाएगी. इसके बाद पात्र आवेदकों से संबंधित अधिकारी संपर्क कर योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे.

इन जरूरी बातों का रखें ख्याल

  • न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास
  • कृषि विभाग में निबंधन जरूरी
  • 10वीं पास आवेदकों के लिए 4 लाख रुपये तक अनुदान
  • एग्रीकल्चर ग्रेजुएट के लिए 5 लाख रुपये तक अनुदान
  • ड्रोन की बताई गई लागत: 10 लाख रुपये
  • आवेदन के बाद 15 दिन का ड्रोन पायलट प्रशिक्षण



Source link