कृषि विभाग में नौकरी लगते ही पति बोला ‘स्टेटस मैच नहीं करता’, पत्नी ने लगाया छोड़ने के आरोप, 2022 में हुई थी लव मैरिज

कृषि विभाग में नौकरी लगते ही पति बोला ‘स्टेटस मैच नहीं करता’, पत्नी ने लगाया छोड़ने के आरोप, 2022 में हुई थी लव मैरिज


Last Updated:

Jaunpur News: जौनपुर में प्रेम विवाह के बाद पति को सरकारी नौकरी मिलने पर पत्नी को छोड़ने का आरोप लगा है. सोनम कुमारी ने पति जयहिन्द कुमार पर आरोप लगाते हुए SP से न्याय की गुहार लगाई है. केराकत थाना क्षेत्र के सेनापुर गांव की रहने वाली सोनम कुमारी पुत्री अन्तू राम ने अपने पति जयहिन्द कुमार पुत्र सम्पतराम, निवासी पनिहर, थाना केराकत, पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

जौनपुर: प्रेम विवाह के बाद पति की सरकारी नौकरी लगने पर पत्नी को कथित तौर पर छोड़ने का मामला सामने आया है. केराकत थाना क्षेत्र के सेनापुर गांव की रहने वाली सोनम कुमारी पुत्री अन्तू राम ने अपने पति जयहिन्द कुमार पुत्र सम्पतराम, निवासी पनिहर, थाना केराकत, पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोनम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है.

सोनम के मुताबिक वर्ष 2022 में जयहिन्द कुमार के साथ उनका प्रेम विवाह हुआ था. शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था. सोनम ने बताया कि उस समय जयहिन्द प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. दोनों की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी. जयहिन्द अलग जगह पढ़ाई करते थे और उनके गांव में क्रिकेट खेलने के लिए आते थे. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए, बाद में दोनों ने शादी कर ली.

नौकरी मिलने के बाद पति नें साथ रखने से किया मना

सोनम का आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तक दोनों के बीच सब ठीक रहा, लेकिन जयहिन्द की कृषि विभाग में सरकारी नौकरी लगने के बाद परिस्थितियां बदल गईं. सोनम का कहना है कि नौकरी लगने के बाद पति अब उन्हें अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हैं. आरोप है कि जयहिन्द की ओर से कहा गया कि अब उनका स्टेटस बढ़ गया है, जबकि सोनम गरीब परिवार से हैं और दोनों का स्टेटस एक-दूसरे से मेल नहीं खाता. सोनम का आरोप है कि जब वह अपने ससुराल पनिहर पहुंचीं तो उन्हें घर में प्रवेश नहीं दिया गया. उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें बाहर कर दिया गया और दरवाजा बंद कर लिया गया. एक रात विवाद की स्थिति में उन्होंने पुलिस की 112 सेवा को भी सूचना दी. सोनम के मुताबिक पुलिस के पहुंचने के बाद भी पति ने उनके साथ रहने से इनकार किया और उन्हें मायके लौट जाने के लिए कहा.

पुलिस अधीक्षक से लगाईं न्याय की गुहार

सोनम का कहना है कि उन्हें पति की नौकरी लगने की जानकारी भी सीधे पति से नहीं मिली, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति से इसकी जानकारी हुई. उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से भी उन्हें पति को छोड़कर दूसरी जगह शादी करने की बात कही जा रही है. फिलहाल सोनम ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और विवाद की वास्तविक वजह क्या है.



Source link