Last Updated:
Anupama Serial Update: सीरियल अनुपमा में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है. सड़क पार करते वक्त अनुपमा ट्रक के सामने आ जाती है लेकिन आरवी सही वक्त पर आकर उसकी जान बचा लेता है. वहीं दूसरी तरफ भारती की प्रेग्नेंसी की खबर से अनुपमा बेहद खुश है. जानिए अनुपमा के आज के एपिसोड की पूरी अपडेट.
अनुपमा आया नया ट्विस्ट
नई दिल्ली: सीरियल ‘अनुपमा’ में हर रोज नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. आने वाले एपिसोड में फैंस के लिए इमोशन और ड्रामा का डबल डोज देखने को मिलने वाला है. कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब भारती की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर अनुपमा बहुत खुश हो जाती है. सरिता अनुपमा को मुंबई आने का न्योता देती है और दोनों साथ मिलकर भारती से मिलने का प्लान बनाती हैं.
दूसरी तरफ शाह हाउस में गणेश चतुर्थी के जश्न के बाद अब सभी की नजरें आरवी की हालत और उसकी बिजनेस पार्टनरशिप पर टिकी हुई हैं.
माही का बदला बर्ताव और कैफे का ड्रामा
शाह हाउस में हसमुख और लीला आपस में बात करते हैं कि माही लगातार अपने मोबाइल फोन में बिजी रहती है. लीला को शक होता है कि माही का कोई बॉयफ्रेंड है. हसमुख इस बात पर भरोसा नहीं करता लेकिन लीला उसके एक्सप्रेशन्स देखकर अपनी बात पर अड़ी रहती है. वहीं दूसरी तरफ कैफे में दिग्विजय बैंकू से काम मांगता है लेकिन बैंकू थका हुआ दिखता है. ईशानी बीच में आकर मदद करने की कोशिश करती है. कैफे के इस नए माहौल में अब रिश्तों का गणित बदलता हुआ नजर आ रहा है.
हादसे में बची अनुपमा की जान
कहानी में सबसे बड़ा हाई वोल्टेज मोड़ तब आता है जब सड़क पार करते समय अनुपमा एक ट्रक की चपेट में आने वाली होती है. ठीक उसी वक्त आरवी मौके पर पहुंचकर अनुपमा को बचा लेता है. अनुपमा आरवी की इस मदद से बहुत इम्प्रेस हो जाती है और आरवी उसे सुरक्षित घर छोड़ने का फैसला करता है. रास्ते में अनुपमा आरवी से उसके पिता के बारे में बात करती है और उसे अपने लव यू जिंदगी कैफे के बारे में बताती है.
सरिता का नया डांस एकेडमी प्लान
परितोष को लगता है कि सरिता काफी अमीर है. सरिता अहमदाबाद में एक डांस एकेडमी खोलने का फैसला करती है जिसे लेकर लीला और परितोष के बीच बहस हो जाती है. एपिसोड के आखिर में अनुपमा भगवान गणेश की पूजा करती है और पैसों का इंतजाम होने पर शुक्रिया अदा करती है. गणेश विसर्जन के दौरान अनुपमा काफी इमोशनल दिखती है. अब देखना होगा कि आरवी और दिग्विजय का यह नया कनेक्शन क्या मोड़ लाता है.