घर में बार-बार निकल रहा है सांप तो सुल्तानपुर के मनसा देवी मंदिर में करें दर्शन, मिलता है नाग देवता का आशीर्वाद, जानें मान्यता

घर में बार-बार निकल रहा है सांप तो सुल्तानपुर के मनसा देवी मंदिर में करें दर्शन, मिलता है नाग देवता का आशीर्वाद, जानें मान्यता


Last Updated:

सुल्तानपुर में माता मंशा देवी मंदिर में लोग सांपों से जुड़ी परेशानी दूर करने आते हैं. यह मंदिर सत्यनाथ मठ परिसर में गोमती नदी के किनारे स्थित है. मान्यता है कि यहां पूजा से नाग देवता की कृपा मिलती है. यही वजह है कि दूर-दराज से भी लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. हालांकि यह धार्मिक मान्यता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. मंदिर में पूजा करने से घर में सांप आना बंद हो जाता है.

सुल्तानपुरः अगर आपके घर के आसपास बार-बार सांप दिखाई दे रहे हैं और परिवार के लोग इसे लेकर परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है. उत्तर प्रदेश के एक मंदिर को लेकर ऐसी अनोखी मान्यता प्रचलित है, जहां लोग सांपों से जुड़ी परेशानी दूर होने की कामना लेकर पहुंचते हैं. मान्यता है कि इस मंदिर में श्रद्धा के साथ दर्शन और पूजा करने से नाग देवता की कृपा मिलती है और घर में बार-बार सांप आने की समस्या से राहत मिल सकती है. यही वजह है कि दूर-दराज से भी लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. हालांकि यह धार्मिक मान्यता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

सत्यनाथ मठ परिसर में स्थित है मंदिर

स्थानीय निवासी श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बताया कि माता मंशा देवी का यह मंदिर सत्यनाथ मठ परिसर में स्थित है. मठ का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी स्थानीय लोगों के बीच काफी पुराना माना जाता है. गोमती नदी के किनारे होने की वजह से इस स्थान का वातावरण भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. यहां पहुंचने वाले लोग माता के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामना रखते हैं. खास तौर पर ऐसे लोग भी यहां आते हैं, जिनके घर या आसपास बार-बार सांप दिखाई देने की बात सामने आती है.

सांपों से जुड़ी है अनोखी मान्यता

स्थानीय मान्यता के अनुसार माता मंशा देवी को नागों से जोड़ा जाता है. कहा जाता है कि जो श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा से माता के दरबार में पहुंचकर पूजा करता है, उसकी नाग देवता से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है. इसी विश्वास के चलते कई परिवार यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. हालांकि इन दावों को धार्मिक मान्यता के रूप में ही देखा जाना चाहिए. मंदिर में पूजा करने से घर में सांप आना बंद हो जाता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है.

ऐसे पहुंच सकते हैं माता के मंदिर

अगर आप सुल्तानपुर शहर से माता मंशा देवी मंदिर पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पहले कादीपुर की ओर आना होगा. सुल्तानपुर से कादीपुर पहुंचने के बाद चांदा रोड की तरफ जाना है. इसी मार्ग से आगे बढ़ते हुए सत्यनाथ मठ परिसर तक पहुंचा जा सकता है. यहां गोमती नदी के किनारे माता मंशा देवी का मंदिर स्थित है. अगर आपके घर में सांप दिखाई दे तो धार्मिक आस्था के लिए मंदिर में दर्शन कर सकते हैं.



Source link