पहले चिराग-मुकेश, अब उपेंद्र कुशवाह… ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NDA में उठी आवाजें
Last Updated:
NDA on CEC Gyanesh Kumar Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के तीखे हमलों और आयोग के भीतर मतभेदों की खबरों के बीच देश का सियासी पारा चढ़ गया है. इस विवाद पर एनडीए के भीतर से भी आवाजें उठने लगी हैं, जहां केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव आयोग से जनता के बीच फैले भ्रम को दूर करने के लिए स्पष्टीकरण की मांग की है.
देश में सियासी बवाल देखने का मिल रहा है.
देश की सबसे बड़ी चुनावी संस्था के मुखिया यानी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चारों तरफ से घेराबंदी जारी है. दिल्ली से लेकर पटना तक सियासी सियासी भूकंप की स्थिति है. तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की खबरें सामने आने के बाद से विपक्ष तो पहले से ही हमलावर था, लेकिन अब एनडीए के भीतर से भी तीखी आवाजें उठने लगी हैं. पहले चिराग पासवान और अब उपेंद्र कुशवाहा जैसे एनडीए के सहयोगी दल भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं. इससे पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने तो गुस्से में सारी हदें पार करते हुए नेक्स्ट लेवल की धमकी दे डाली थी.
चिराग पासवान की दो टूक
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान ने साफ शब्दों में कहा कि अगर चुनाव जैसे स्वतंत्र संवैधानिक निकाय और उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं तो मुख्य चुनाव आयुक्त की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे किसी नेता या पार्टी विशेष के सामने नहीं, बल्कि सीधे देश की जनता के सामने आकर अपना स्पष्टीकरण रखें. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर आम जनता के मन में चुनावी प्रक्रिया को लेकर जरा सा भी संदेह पैदा होता है, तो उसे दूर करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आयोग की खुद की है.
Patna, Bihar: On Opposition parties preparing to bring an impeachment motion against CEC Gyanesh Kumar, Union Minister Chirag Paswan says, “In a country like India, this is certainly a matter of concern. The Election Commission has the responsibility of strengthening democracy… pic.twitter.com/LFDJF7Tqc0