Nainital Best Hotel : बलरामपुर हाउस से चन्नी राजा तक…नैनीताल के ये 8 होटल देंगे शाही फील, जानिए लोकेशन

Nainital Best Hotel : बलरामपुर हाउस से चन्नी राजा तक…नैनीताल के ये 8 होटल देंगे शाही फील, जानिए लोकेशन


Last Updated:

Luxury resorts in nainital : अक्टूबर में मानसून के बाद नैनीताल की पहाड़ियां हरियाली से भरी नजर आती हैं. मौसम में हल्की ठंडक और साफ आसमान पर्यटकों को घूमने के लिए आकर्षित करता है. शहर के पर्यटन स्थल इस दौरान पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहते हैं. इन दिनों लग्जरी होटलों या रिजॉर्ट में ठहरने का मजा ही कुछ और है. जू रोड का प्रिम रोज नैनीताल के प्रमुख होटलों में एक है. बलरामपुर हाउस अपने राजसी अंदाज के लिए अलग पहचान रखता है. आरिफ कैसल होटल शहर की चर्चित लग्जरी प्रॉपर्टीज में शामिल है. माल रोड जैसी प्राइम लोकेशन पर स्थित होटल अल्का की खूबसूरती को देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.

नैनीताल के जू रोड का प्रिम रोज शहर के प्रमुख होटलों में एक है. यह होटल बेहद सुंदर है, जहां आपको पार्किंग के साथ ही कम्फर्ट स्टे मिलता है. पहाड़ी शहर के शांत वातावरण और खूबसूरत नजरों के बीच ठहरने का एक अलग अनुभव आपको मिलता है. यहां आपको बजट कमरों के साथ ही सुविधानुसार लग्जरी कमरे मिलते हैं. कमरे की बालकनी से आप खूबसूरत नजरों के बीच कॉफी और खाने का आनंद ले सकते हैं.

नैनीताल की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित बलरामपुर हाउस अपनी ऐतिहासिक विरासत और राजसी अंदाज के लिए खास पहचान रखता है. यहां ठहरने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक खूबसूरती के साथ पुराने दौर की वास्तुकला और शांत माहौल का अनुभव मिलता है. अक्टूबर में पहाड़ों का मौसम सुहावना रहने के कारण यह जगह आरामदायक और यादगार स्टे के लिए जरूरी है. शांत वातावरण पसंद करने वालों के लिए यह प्रॉपर्टी खास अनुभव दे सकती है. कैमल्स बैक की तलहटी में यह शानदार प्रॉपर्टी है.

नैनीताल का आरिफ कैसल होटल शहर की चर्चित लग्जरी प्रॉपर्टीज में शामिल है. पहाड़ी वातावरण, आकर्षक इंटीरियर और ठहरने की लग्जरी सुविधाएं इसे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं. अक्टूबर में नैनीताल घूमने आने वाले लोग यहां प्रकृति के करीब रहते हुए आराम का अनुभव ले सकते हैं. शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताने और पहाड़ी माहौल को महसूस करने के लिहाज से यह प्रॉपर्टी पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नैनीताल का होटल अल्का अपनी लोकेशन और खूबसूरती के लिए जाना जाता है, माल रोड जैसी प्राइम लोकेशन पर स्थित इस होटल की खूबसूरती को देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. झील के किनारे स्थित इस होटल में आपको रॉयल रूम्स के साथ ही आरामदायक फील मिल सकता है. अक्टूबर में नैनीताल का मौसम घूमने के लिए आकर्षक रहता है और झील के आसपास पर्यटकों की चहल-पहल भी देखने को मिलती है. यह नैनीताल के प्रमुख होटलों में एक है.

नैनीताल का स्विस होटल इस पहाड़ी शहर के आकर्षण के साथ आरामदायक ठहरने का अनुभव देने वाली चर्चित प्रॉपर्टीज में गिना जाता है. यहां से आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती और नैनीताल के शांत माहौल को महसूस किया जा सकता है. यहां बड़ी मीटिंग और कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है. पार्किंग और दूसरी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यहां मिलने वाला खाना बेहद लजीज है. अक्टूबर में मौसम बदलने के साथ यहां से दिखने वाला नैनीताल की पहाड़ियों का नजारा और भी खूबसूरत नजर आता है.

एशडेल होटल नैनीताल की उन चर्चित प्रॉपर्टीज में शामिल है, जहां पुराने दौर की वास्तुकला और पहाड़ी वातावरण का आकर्षण देखने को मिलता है. नगर के सूखाताल इलाके में स्थित यह होटल आपको रॉयल फील करवाता है. इस होटल के बिल्डिंग की नक्काशी आपको पुराने जमाने की वास्तुकला की याद दिला देगी इस होटल में आपको बड़ा गार्डन, पार्किंग के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी जो आपको राॅयल फील करवाएंगी.

नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए होटल शालीमार भी एक जाना-पहचाना नाम है. शहर में घूमने और प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच की सुविधा के साथ यहां ठहरने का विकल्प मिल सकता है. शहर के माल रोड पर स्थित इस होटल से दिखने वाले झील और पहाड़ियों के नजारे आपका दिल छू लेंगे. यह जगह शहर के बीचों बीच स्थित होने के साथ ही बजट फ्रेंडली भी है. यहां टेरेस पर बैठकर आप खूबसूरत वादियों के बीच खाने और स्नैक्स का स्वाद ले सकते हैं. यहां सुविधानुसार आपको बजट वाले कमरों के साथ लग्जरी और आरामदायक रूम भी मिल सकते हैं.

नैनीताल की माल रोड पर स्थित होटल चन्नी राजा नैनीताल में लंबे समय से बेहतर सुविधा प्रदान करने वाला होटल है. माल रोड में स्थित होने के कारण यहां तक पहुंच पाना बेहद आसान, बेहद साफ सुथरे और आरामदायक माहौल में इस होटल में रुकने का अनुभव अलग है. यहां से शाम के समय आप आसानी से माल रोड की सैर पर निकल सकते हैं. इस होटल में एक रेस्टोरेंट भी चलता है जहां नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन के साथ ही शुद्ध शाकाहारी खाना मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link