IBPS PO Mains 2026: 7565 पदों पर भर्तियां, मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, गलत जवाब पर कटेंगे 1/4 अंक

IBPS PO Mains 2026: 7565 पदों पर भर्तियां, मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, गलत जवाब पर कटेंगे 1/4 अंक


Last Updated:

IBPS PO Mains Admit Card 2026: IBPS PO भर्ती 2026 में प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS)ने 24 सितंबर को PO Mains Admit Card 2026 जारी कर दिया है. अब 22 और 23 अगस्त को हुई प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना कॉल लेटर डाउनलोड करके अगले पड़ाव की तैयारी कर सकते हैं. IBPS PO Mains परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को होगी जिसमें 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट शामिल होगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी.

Zoom

IBPS PO Mains Admit Card 2026, IBPS PO Mains Admit Card 2026: आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी. (PHOTO CREDIT: magnific)

IBPS PO Mains Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन यानी IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती परीक्षा 2026 के अगले चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने IBPS PO की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है.वे अब मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं.

IBPS PO मेंस एडमिट कार्ड 2026 को 24 सितंबर को जारी किया गया है.उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन CRP PO/MT-XVI के जरिए प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर किया जाएगा.भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं.इस भर्ती अभियान में अपडेट की गई कुल वैकेंसी 7,565 पदों की है.

ऐसे डाउनलोड करें IBPS PO मेंस एडमिट कार्ड?

सबसे पहले उम्मीदवारों को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा.वेबसाइट के होमपेज पर CRP/PO-MTs XVI लिंक दिखाई देगा.इस पर क्लिक करने के बाद मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन कॉल लेटर का लिंक चुनना होगा.इसके बाद उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी.अब स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करना होगा.लॉगिन करते ही IBPS PO Mains Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.परीक्षा के दिन कॉल लेटर को परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना जरूरी होगा.

मेन्स परीक्षा में 200 अंकों का होगा ऑब्जेक्टिव टेस्ट

IBPS PO Mains परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी.परीक्षा में 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा.इसमें उम्मीदवारों की अलग-अलग विषयों से जुड़ी तैयारी को परखा जाएगा.ऑब्जेक्टिव टेस्ट में रीजनिंग,जनरल, इकोनॉमी, बैंकिंग, डिजिटल और फाइनेंशियल अवेयरनेस,इंग्लिश लैंग्वेज और डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन से सवाल पूछे जाएंगे.जनरल, इकोनॉमी, बैंकिंग, डिजिटल और फाइनेंशियल अवेयरनेस वाले हिस्से में RBI के सर्कुलर से संबंधित जानकारी भी शामिल होगी.इसलिए मेन्स परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सिर्फ सामान्य बैंकिंग जानकारी ही नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था, डिजिटल और वित्तीय जागरूकता से जुड़े मौजूदा विषयों तथा RBI के सर्कुलर की जानकारी भी महत्वपूर्ण होगी.

गलत जवाब देने पर कटेंगे अंक

IBPS PO Mains के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग भी होगी.किसी सवाल का गलत जवाब देने पर उस सवाल के लिए निर्धारित अंकों का एक-चौथाई हिस्सा यानी 1/4 अंक काट लिया जाएगा वहीं अगर उम्मीदवार किसी सवाल का जवाब नहीं देता है यानी उसे अनअटेम्प्ट छोड़ देता है तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा.इसलिए परीक्षा में सवाल हल करते समय उम्मीदवारों को सही उत्तर और गलत उत्तर के बीच के अंतर को ध्यान में रखकर रणनीति बनानी होगी.

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों के लिए अगला पड़ाव मेन्स

IBPS PO भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू का चरण आता है.ऐसे में 22 और 23 अगस्त को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच चुके हैं.अब उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना मेंस कॉल लेटर डाउनलोड कर लेना चाहिए और उसमें दिए गए परीक्षा संबंधी विवरण को ध्यान से देखना चाहिए.इसके बाद 4 अक्टूबर को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए विषयवार तैयारी पर फोकस करना होगा.इस भर्ती के तहत कुल 7,565 अपडेटेड वैकेंसी हैं और पद प्रोबेशनरी ऑफ‍िसर(PO)तथा मैनेजमेंट ट्रैनी (MT)के हैं.मुख्य परीक्षा इस चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है जिसके बाद सफल उम्मीदवार इंटरव्यू के चरण तक पहुंचेंगे.



Source link