Last Updated:
Netanyahu Pager Attack: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का संयुक्त राष्ट्र महासभा में जो भाषण था, उसमें एक ऐसा भी मौका आया, जब उन्होंने अपने हाथ में पेजर लेकर लहरा दिया. उनका ये अंदाज सुर्खियों में आ गया क्योंकि वो यहां पर सीधा-सीधा हिज्बुल्लाह को टार्गेट कर रहे थे.
नेतन्याहू ने लहराया यूएन के मंच पर पेजर. (X/RT)
UNGC Address Benjamin Netanyahu: संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक ऐसा नजारा पेश किया जिसने पूरे सभागार को स्तब्ध कर दिया. भाषण के दौरान उन्होंने अचानक एक पेजर उठाकर हवा में लहराया और व्यंग्यात्मक अंदाज में पूछा- ‘याद हैं वो पेजर?’ ये इशारा सितंबर 2024 में लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हुए उन धमाकों की ओर था, जब हजारों पेजर एक साथ फट पड़े थे. नेतन्याहू ने इसे इजरायल की सैन्य क्षमता का प्रमाण बताते हुए कहा कि हमास के बाद हिज्बुल्लाह को भी निशाना बनाया गया.
आपको बता दें कि नेतन्याहू का भाषण शुरू होते ही दर्जनों देशों के राजनयिक सभागार छोड़कर बाहर निकल गए. डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि भी निकल गए और कई कुर्सियां खाली हो गईं. इस वॉकआउट पर नेतन्याहू ने तीखा तंज कसा. उन्होंने बाहर जाने वालों को नैतिक कायर करार दिया और चुनौती भरे स्वर में कहा कि अगर कोई और कायर अभी भी हॉल में बैठा है तो वह भी निकल जाए. उनकी ये प्रतिक्रिया स्पष्ट रूप से उन देशों की ओर थी, जो इजरायल की कार्रवाइयों का विरोध करते रहे हैं.
Netanyahu brings PAGER to his UNGA speech, holds it high
‘Remember the beepers?’