पर्दे पर फिर साथ आएंगे अनीत पड्डा-अहान पांडे, मोहित सूरी बना रहे अनूठी लव स्टोरी, क्या दोहरा पाएगी ‘सैयारा’ की सफलता?

पर्दे पर फिर साथ आएंगे अनीत पड्डा-अहान पांडे, मोहित सूरी बना रहे अनूठी लव स्टोरी, क्या दोहरा पाएगी ‘सैयारा’ की सफलता?


Last Updated:

Ahaan Pandey- Aneet Paddaअहान पांडे और अनीत पड्डा ने पिछले साल ‘सैयारा’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. मोहित सूरी की फिल्म से अनीत और अहान रातोंरात स्टार बन गए थे. अब दोनों अपकमिंग लव स्टोरी में फिर साथ नजर आने वाले हैं और इसका निर्देशन मोहित सूरी ही कर रहे हैं.

Zoom

अहान पांडे और अनीत पड्डा फिल्म में नजर आने वाले हैं.

नई दिल्ली. पिछले साल मोहित सूरी ने दो नौसिखियों को लॉन्च किया था. उन्होंने अनीत पड्डा और अहान पांडे के साथ फिल्म ‘सैयारा’ बनाई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दी थी. मोहित सूरी की कम बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छोटा पैकेट और बड़ा धमाका बनकर साबित हुई थी. इस फिल्म की सफलता ने अहान पांडे और अनीत पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया था. ‘सैयारा’पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में शामिल थी और अब ये जोड़ी दोबारा पर्दे पर साथ नजर आने वाली है.

अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर लव स्टोरी में नजर आने वाले हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म का निर्देशन भी मोहित सूरी ही करने वाले हैं. वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोहित सूरी इस साल अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाले हैं. इस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का नाम सतरंगा हो सकता है. हालांकि मेकर्स ने इस नाम को कंफर्म कर दिया है.

मोहित सूरी की फिल्म में साथ दिखेंगे अनीत-अहान

मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो इस टाइटल को टी-सीरीज के बैनर तले रेजिस्टर किया गया है. हालांकि अभी मोहित सूरी ने ऐलान नहीं किया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘सतरंगा’ होगा या नहीं. इस अपकमिंग फिल्म का ऐलान अप्रैल में किया गया था. प्रोडक्शन हाउस ने बताया था कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी होगी.

अक्टूबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

अब ‘सैयारा’ की जोड़ी एक बार फिर मोहित सूरी की लव स्टोरी के साथ लौट रही है तो सवाल उठना लाजमी है कि क्या फिल्म सीक्वल होगी. क्या मोहित सूरी ‘सैयारा’की सफलता को दोहराते हुए इसका सीक्वल बनाना चाहते हैं. मोहित सूरी ने साफ कहा था कि वो अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ नई फिल्म बना रहे हैं जो सैय़ारा की सीक्वल नहीं होगी.

इस साल अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग के साथ इसकी बाकी डिटेल्स का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. पहली फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने सबको हैरान कर दिया था. उनकी फिल्म 45 करोड़ की लागत से बनी थी. वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सबको चौंका दिया था. इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार था. ‘सैयारा’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 579 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.



Source link