बैटिंग ऑर्डर बदलने के सुझाव पर आया विराट को गुस्सा, नाराजगी में छोड़ा नेट्स
Last Updated:
Virat Kohli got angry: सूत्रों की माने तो टीम मैनेजमेंट इस सीरीज में यशस्वी को चांस देना चाहता है पर जगह नहीं बन रही और श्रेयस अय्यर की जगह बन भी रही है तो वो नंबर चार पर. ऐसे में टीम मैनेजमेंट यशस्वी और रोहित को ओपन नंबर तीन पर शुभमन गिल और विराट को नंबर चार पर खिलाना चाहता है. अब जैसे ही ये मैसेज विराट को देने की कोशिश की गई तो उनका गुस्सी सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो बड़बड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए.
टीम मैनेजमेंट चाहता है विराट का बैटिंग ऑर्डर बदलना जिस पर कोहली ने जताई नाराजगी
नई दिल्ली. भारतीय वनडे टीम जैसे ही मैदान पर इन दिनों इकठ्ठा होती है तो हर किसी के मन में एक ही सवाल रहता है कि इस बार क्या होने वाला है. फैंस तो मन ही मन यही दुआ करते हैं कि सीरीज बिना किसी वाद-विवाद के निकल जाए तो अच्छा रहेगा पर ऐसा होता तो कम से कम प्रैक्टिस सेशन में नजर नहीं आया क्योंकि मैदान पर अमर-अकबर और एंथोनी एक सात हो तो कुछ ना कुछ अनहोनी होना स्वाभाविक है.
प्रैक्टिस सेशन में जब रोहित-विराट और गंभीर के साथ शुभमन गिल एक साथ नजर आए तो दिल को सुकून पहुंचा की धीरे-धीरे ही सही मामला सुलझ रहा है पर अचानक विराट नेट्स के बाद जिस गुस्से के साथ ड्रेसिंग रूम की तरफ गए और बॉडी लैंग्वेज दिखाई दिया, उससे तो साफ था कि कुछ तो गड़बड़ है.
विराट कोहली हाल ही में वनडे सीरीज के लिए केरल पहुंचे हैं. नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान वह बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे थे. इसके अलावा वह अपने साथी खिलाड़ियों को सलाह देते हुए दिखे हैं.
नए बैटिंग ऑर्डर के प्रस्ताव पर भड़के विराट
सूत्रों की माने तो टीम मैनेजमेंट इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल को चांस देना चाहता है पर जगह नहीं बन रही और श्रेयस अय्यर की जगह बन भी रही है तो वो नंबर चार पर. ऐसे में टीम मैनेजमेंट यशस्वी और रोहित को ओपन नंबर तीन पर शुभमन गिल और विराट को नंबर चार पर खिलाना चाहता है. अब जैसे ही ये मैसेज विराट को देने की कोशिश की गई तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो बड़बड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए. वैसे विराट का गुस्सा काफी हद तक जायज भी था क्योंकि वनडे में जितने भी महा-रिकॉर्ड हैं वो नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते हुए बने हैं.
नेट प्रैक्टिस में विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा
गिल को नंबर चार पर खिलाने में क्या दिक्कत है?
तिरुवनंतपुरम से आ रही खबर के अनुसार टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल को इसलिए नंबर-3 पर खिलाना चाहता है क्योंकि वो लगातार वनडे क्रिकेट में ओपन कर रहे हैं और नई गेंद के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करते नजर आए है. वहीं टीम मैनेजमेंट के सामने ये भी कहा गया कि गिल टेस्ट में लगातार नंबर-4 पर खेल रहे है तो उनको वनडे में इस नंबर पर खेलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. अब विराट के मना करने से गेंद पूरी तरह से कप्तान गिल के पाले में आ गई है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो क्या कदम उठाते हैं.
नंबर 4 पर विकल्प कौन?
अब कोच गंभीर ये सोचते है कि बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं करते तो यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ेगा और तब रुतुराज गायकवाड़ और नमन धीर में से कोई एक नंबर 4 पर खेलता नजर आएगा. अनुभव के लिहाज से रुतुराज को पहले मौका मिलेगा पर हमें नहीं भूलना चाहिए कि वो ओपनर है और उनके लिए मिडिल ऑर्डर में फिट होना आसान नहीं होगा.