सोना-चांदी छोड़िए, अब मिट्टी की ज्वेलरी का बढ़ा जलवा, टेराकोटा के ये डिजाइन हैं बहुत ही खास

सोना-चांदी छोड़िए, अब मिट्टी की ज्वेलरी का बढ़ा जलवा, टेराकोटा के ये डिजाइन हैं बहुत ही खास


होमफोटोDelhi

सोना-चांदी नहीं, मिट्टी की ज्वेलरी का बढ़ा जलवा, टेराकोटा के ये डिजाइन हैं खास

Last Updated:

Terracotta Jewelry News: आजकल टेराकोटा मिट्टी से बनी ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही है. यह सादगी भरी दिखती है पर पहनने पर अलग ही लुक बदल देती है. इसमें झुमके, नेकलेस जैसे कई डिजाइन मिलते हैं, जो पारंपरिक और देसी अंदाज देते हैं. बता दें कि यह बहुत सस्ते भी होते हैं. आइये बंगाल की रहने वाली पापिया नाट्टा से जानते हैं इसके बारे में.

ज्वेलरी पहनने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है, लेकिन हर बार सोना-चांदी या आर्टिफिशियल ज्वेलरी ही पहनना जरूरी नहीं है. आजकल कुछ अलग और हटकर पहनने का चलन भी बढ़ रहा है. इसी वजह से टेराकोटा मिट्टी से बनी ज्वेलरी लोगों को पसंद आ रही है. देखने में यह काफी सादगी भरी होती है, लेकिन पहनने के बाद पूरा लुक बदल देती है. दिल्ली हॉट पहुंची बंगाल की पापिया नाट्टा इसका स्टॉल लगाई हैं.

पापिया नाट्टा ने बताया कि टेराकोटा मिट्टी से ज्वेलरी के कई तरह के डिजाइन बनाए जाते हैं. इसमें झुमके, नेकलेस, पेंडेंट और दूसरे छोटे-बड़े गहने शामिल हैं. खास बात यह है कि इसके डिजाइन में मिट्टी का अपना रंग और लुक बना रहता है, जिससे ज्वेलरी बाकी गहनों से थोड़ी अलग नजर आती है.

पापिया नाट्टा ने बताया कि इन दिनों टेराकोटा के झुमके काफी पसंद किए जा रहे हैं. छोटे झुमकों से लेकर बड़े और अलग डिजाइन वाले झुमके तक बनाए जाते हैं. इन्हें कुर्ती, साड़ी या किसी साधारण ड्रेस के साथ भी पहना जा सकता है. खासकर अगर आप बहुत ज्यादा चमकदार ज्वेलरी नहीं पहनना चाहतीं, तो ये एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टेराकोटा ज्वेलरी की खास बात यह भी है कि इसमें पारंपरिक डिजाइन देखने को मिलते हैं. फूल-पत्तियों से लेकर अलग-अलग आकृतियों तक, कई तरह के डिजाइन बनाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे पहनने पर लुक में थोड़ा देसी और पारंपरिक अंदाज नजर आता है. इसे पहनने के बाद आपकी हर कोई तारीफ करेगा.

अब बात करते हैं कि ये ज्वेलरी बनती कैसे है. सबसे पहले टेराकोटा मिट्टी को ज्वेलरी के हिसाब से आकार दिया जाता है. फिर उस पर सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं. इसके बाद मिट्टी के इन टुकड़ों को सुखाया जाता है और भट्ठी में पकाया जाता है. इससे ये मजबूत हो जाते हैं. यह दिखने में भी बहुत ही खूबसूरत होते हैं.

वैसे आजकल लोग ऐसी ज्वेलरी पहनना पसंद कर रहे हैं, जो थोड़ी अलग दिखे. टेराकोटा ज्वेलरी इसी वजह से लोगों को पसंद आ रही है. मिट्टी से बनी यह ज्वेलरी देखने में सुंदर है और इसे रोज पहनने से लेकर किसी खास मौके पर भी पहना जा सकता है. देसी लुक पसंद करने वालों के लिए यह ज्वेलरी एक अच्छा ऑप्शन बन रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link