उज्जैन में दिखा देशभक्ति का अनोखा नजारा, वंदे मातरम् के 150 साल पर एक सुर में गाया राष्ट्रगीत

उज्जैन में दिखा देशभक्ति का अनोखा नजारा, वंदे मातरम् के 150 साल पर एक सुर में गाया राष्ट्रगीत


Last Updated:

उज्जैन में शुक्रवार सुबह 11 बजे देशभक्ति का माहौल नजर आया. ‘नमामि भारतम्’ के तहत सरस्वती शिशु मंदिरों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन ने एक साथ संपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ गाया. देशभर में हुए इस आयोजन को एशिया बुक और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की तैयारी है.

देशभर में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला. ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर पहली बार 25 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ सामूहिक गायन हुआ. सुबह 11 बजते ही स्कूल-कॉलेजों समेत विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और आम नागरिक एकत्र हुए. देखते ही देखते एक करोड़ से अधिक लोगों ने एक ही समय, एक ही स्वर और एक ही लय में संपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ गाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया

उज्जैन में शुक्रवार को देशभक्ति का माहौल नजर आया. मारुति गंज और ऋषिनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिरों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, प्राचार्य भगवान सिंह ठाकुर ने बताया कि मध्यप्रदेश में 5 लाख से अधिक लोगों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया. विद्या भारती के मार्गदर्शन में मालवा प्रांत के 522 सरस्वती शिशु मंदिरों में करीब 1 लाख 52 हजार 850 लोग शामिल हुए.

11 बजते है ही शुरू हुआ सामूहिक गायन
विद्या भारती मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख सुदर्शन शिशुलकर ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागी सुबह 10:30 बजे से ही जुटने लगे थे. सभी के पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर देशभर के विभिन्न स्थानों से एक साथ संपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन शुरू हुआ. राष्ट्रगीत की गूंज के साथ प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया. सामूहिक गायन के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर दिखाई दिया.

क्या दिया सन्देश
मालवा प्रांत के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 522 सरस्वती शिशु मंदिर ‘नमामि भारतम्’ आयोजन के जरिए एक मंच पर आएंगे. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज में राष्ट्रप्रेम, मातृभूमि के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय चेतना की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा.

दो रिकॉर्ड में दर्ज होगा आयोजन
आयोजन के दौरान देशभर में विद्यार्थियों से लेकर आम नागरिकों तक ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया. हजारों स्थानों पर हुए इस कार्यक्रम के जरिए नया रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की गई. आयोजकों ने इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की तैयारी की है. इसमें शामिल लोगों की अंतिम संख्या जुटाई जा रही है. आंकड़े सामने आने के बाद रिकॉर्ड के प्रमाणीकरण की स्थिति स्पष्ट होगी.



Source link