UP News : सलाखों के पीछे भीड़ होगी कम, यूपी में बनेंगी 6 नई जिला जेल, जान लें सरकार का बड़ा प्लान

UP News : सलाखों के पीछे भीड़ होगी कम, यूपी में बनेंगी 6 नई जिला जेल, जान लें सरकार का बड़ा प्लान


Last Updated:

UP District Jails Proposal : उत्तर प्रदेश की जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या और ओवरक्राउडिंग की समस्या को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. इसके तहत प्रदेश में 6 नई जिला जेलों का निर्माण किया जाएगा. नई जेलें बनने के बाद मौजूदा जेलों पर कैदियों का दबाव कम होने की उम्मीद है और जेल प्रशासन को भी व्यवस्थाएं बेहतर करने में मदद मिलेगी. 

Zoom

यूपी में बनेंगी नई जेल. (सांकेतिक तस्वीर)

UP New District Jails Proposal : उत्तर प्रदेश की जेलों की हालत किसी से छिपी नहीं है. कैदियों की बढ़ती संख्या से जेल की व्यवस्था चरमरा रही थी. मगर, अब बढ़ती संख्या और क्षमता से अधिक दबाव को हमेशा के लिए खत्म करने का जिम्मा योगी सरकार ने उठा लिया है. एक नया प्लान बनाया गया है कि कैसे कैदियों की ओवरक्राउडिंग को कम किया जाए. आइए जानते हैं सब.

योगी सरकार ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है. यूपी में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 6 नई जिला जेल बनाने का फैसला लिया है. इसके निर्माण की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया गया है. इन नई जेलों के धरातल पर उतरते ही प्रदेश में 7,732 कैदियों को रखने की अतिरिक्त क्षमता जुड़ जाएगी, जिससे वर्तमान में चल रही जेलों पर बना भारी प्रशासनिक व सुरक्षात्मक दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा.

कहां बनेंगी जेल? 

  • कानपुर नगर
  • औरैया
  • शाहजहांपुर
  • ज्ञानपुर (भदोही)
  • मुरादाबाद
  • ललितपुर

पिछले साढ़े 9 सालों में ओवरक्राउडिंग दर घटकर 1.03 हुई

वर्तमान में प्रदेश में कुल 77 जेल हैं. इनमें से 7 केंद्रीय कारागार, 2 महिला केंद्रीय कारागार, 64 जिला कारागार, 1 विशेष कारागार, 2 उप कारागार तथा 1 किशोर सदन शामिल हैं. योगी सरकार के पिछले साढ़े 9 सालों में जेल अवसंरचना के विस्तार का ही परिणाम है कि प्रदेश की जेल क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. वर्ष 2017 में प्रदेश की 70 जेलों की कुल बंदी क्षमता 58,400 थी, जबकि वर्ष 2026 तक यह बढ़कर 77,673 हो गई है. इस अवधि में जेलों में ओवरक्राउडिंग दर भी काफी कम हुई है. अब सरकार ने नई जेल बनाने का फैसला लिया है.प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही भूमि अधिग्रहण और निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. बता दें, नई 6 जेलों के प्रस्ताव के अलावा, प्रदेश के 6 अन्य जिलों में आधुनिक जिला जेलों का निर्माण कार्य अंतिम चरण और विभिन्न चरणों में जारी है.



Source link