इंग्लैंड में बसकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूले कोहली, टिका लगवाया फिर हाथ जोड़े
Last Updated:
Virat Kohli अब सिर्फ क्रिकेट खेलने ही भारत आते हैं. वह अपना अधिकतकर वक्त परिवार के साथ लंदन में ही गुजारते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं होती तो शायद उनका स्वदेश लौटने का प्रोग्राम भी नहीं बनता. 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वह सोमवार को तिरुवनंतपुरम पहुंचे.
विराट कोहली वनडे सीरीज के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे
तिरुवनंतपुरम: विराट कोहली भले ही अब भारत में नहीं रहते और धीरे-धीरे विदेशी रंग में रंगते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके भीतर का हिंदुस्तानी अब भी जिंदा है. इसकी बानगी तिरुवनंतपुरम में 23 सितंबर को देखने को मिली. दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए दोनों ही टीम बुधवार को केरल की राजधानी पहुंची. एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम के बाद खिलाड़ियों का भारतीय संस्कृति के साथ स्वागत किया गया.
देसी स्टाइल में विदेशी स्वैग का स्वागत
वैसे तो सोशल मीडिया पर लगभग सभी प्लेयर्स की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, लेकिन सारा लाइमलाइट ले गए विराट कोहली. न्यू हेयर स्टाइल और बैगी जैकेट-पैंट पहनकर तिरुवनंतपुरम लैंड करने वाले कोहली वाइट स्नीकर्स में जंच रहे थे. होटल में उनका भारतीय परम्परा के साथ स्वागत किया गया. महिला ने पहले विराट को टिका लगाया फिर गले में फूलों की पतली माला डाली और कंधे पर सुनहरी जरी वाला सफेद दुपट्टा ओढ़ाया.
विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल इस अंदाज में वनडे सीरीज के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे.
भारत छोड़कर इंग्लैंड में जा बसे विराट
‘आधे अंग्रेज’ हो चुके विराट कोहली पूरे संयम के साथ भारत की इस परम्परा और स्वागत कार्य को देखते रहे. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि विराट कोहली लंबे समय से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं. पत्नी अनुष्का के साथ मिलकर वह बेटे अकाय और बेटी वामिका की परवरिश लंदन में कर रह हैं. यहां तक कि अकाय का जन्म भी इंग्लैंड में ही हुआ है. बी टाउन का यह पावर कपल अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहता है. अपने दोनों बच्चों की प्राइवेसी को लेकर उनका सख्त रवैया अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनता है.
इंग्लैंड से क्रिकेट खेलने भारत आते हैं विराट
क्रिकेट फ्रंट की बात करें तों भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे तिरुवनंतपुरम, दूसरा गुवाहाटी और तीसरा न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार क्रमश: 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे शुरू होगे. टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके विराट खासतौर पर इस सीरीज के लिए ही भारत लौटे हैं क्योंकि उनके चमकीले करियर का आखिरी पड़ाव वनडे वर्ल्ड कप 2027 है. पूर्व भारतीय कप्तान हर हाल में वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं.