डॉक्टर, डांसर, सिंगर और…, मां-बाप ने बेटी को बनाया मल्टी टैलेंटेड, हर गर्मी छुट्टी में सिखाई एक नई स्किल

डॉक्टर, डांसर, सिंगर और…, मां-बाप ने बेटी को बनाया मल्टी टैलेंटेड, हर गर्मी छुट्टी में सिखाई एक नई स्किल


Last Updated:

Influencer Mitali Sharma Viral Video: मिताली डॉक्टर होने के साथ क्लासिकल डांसर, सिंगर, पेंटर और स्विमर भी हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता की परवरिश को दिया है. उन्होंने बताया कि उनकी मां हर गर्मी की छुट्टी में उन्हें नई स्किल सीखने के लिए प्रेरित करती थीं, जबकि पिता ने 6 साल की उम्र में ही स्विमिंग शुरू करवा दी थी.

Zoom

Influencer Mitali Sharma Viral Video: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करे, लेकिन कुछ माता-पिता ऐसे भी होते हैं जो बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखते. वे चाहते हैं कि बच्चा हर नई चीज सीखने की कोशिश करे और अपनी अलग पहचान बनाए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मिताली की कहानी इसी सोच का एक खूबसूरत उदाहरण है. मिताली ने बताया कि आज वह जितनी भी चीजें जानती हैं, उसके पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता की खास परवरिश का बड़ा योगदान है.

एक वीडियो में गिनाईं कई खूबियां

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मिताली ने अपना खास परिचय दिया हैं. उन्होंने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर हैं. इसके साथ ही पिछले 6 साल से क्लासिकल डांस सीख रही हैं और सिंगिंग भी करती हैं. हालांकि, बात यहीं खत्म नहीं होती. उन्हें पेंटिंग करना, स्विमिंग करना, होस्टिंग, डिबेट और पब्लिक स्पीकिंग भी पसंद है. उन्होंने बताया कि उन्हें ये सभी हुनर धीरे-धीरे बचपन से सीखने का मौका मिला है.

मां ने हर गर्मी की छुट्टी में सिखाई नई स्किल

मिताली ने वीडियो में अपनी मां को सबसे बड़ा श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें किसी खास प्रोजेक्ट की तरह तैयार किया. हर साल गर्मी की छुट्टियों में उनका एक ही नियम होता था – इस बार कोई नई स्किल सीखनी है. कभी डांस, कभी म्यूजिक, कभी पेंटिंग या कोई दूसरी एक्टिविटी. छुट्टियां सिर्फ खेलने या समय बिताने के लिए नहीं होती थीं, बल्कि कुछ नया सीखने का मौका बन जाती थीं.

View this post on Instagram





Source link