Jaipur News: 90 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे 4 लोग, बचाने उतरे 2 युवक भी फंसे, कड़ी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

Jaipur News: 90 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे 4 लोग, बचाने उतरे 2 युवक भी फंसे, कड़ी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू


Last Updated:

Jaipur Kukas Village Accident: जयपुर के कूकस गांव में 90 फीट गहरे सूखे कुएं में चार लोगों के गिरने से हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कुएं में गिरे महिला और पुरुष को बाहर निकालने के लिए दो युवक भी नीचे उतरे, लेकिन वे भी अंदर फंस गए. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत कर चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला. महिला और पुरुष की हालत गंभीर बताई गई है और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.

Zoom

जयपुर के कूकस गांव में 90 फीट गहरे सूखे कुएं में चार लोगों के गिरने से हड़कंप मच गया.

जयपुर. राजधानी जयपुर के कूकस गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 90 फीट गहरे कुएं में चार लोगों के गिरने की सूचना सामने आई. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया. कुएं की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

बताया जा रहा है कि कुएं में गिरे महिला और पुरुष को बाहर निकालने के लिए दो युवक भी कुएं में उतरे, लेकिन वे भी अंदर फंस गए.  इसके बाद मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने अभियान को और तेज किया और चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. बताया जा रहा है कुआं करीब 90 फीट गहरा और सूखा था. चार लोगों के कुएं में गिरने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी.

मशक्कत के बाद गहरे कुंए से सभी को निकाला गया बाहर

कुछ ही देर में पुलिस के साथ सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने कुएं की स्थिति का जायजा लेने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. गहराई अधिक होने और कुएं के भीतर सुरक्षित तरीके से उतरने की चुनौती के कारण बचाव दल को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी. हादसे के दौरान कुएं में गिरे महिला और पुरुष को निकालने के लिए दो युवक मदद के लिए नीचे उतरे थे. हालांकि रेस्क्यू के दौरान परिस्थितियां उनके लिए भी मुश्किल हो गईं और दोनों युवक कुएं में ही फंस गए. इससे मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई. इसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने चारों को बाहर निकालने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाया.

कुएं में गिरे महिला और पुरुष को अस्पताल में कराया गया भर्ती

कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया. रेस्क्यू के बाद कुएं में गिरे महिला और पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  वहीं रेस्क्यू में मदद करने के लिए कुएं में उतरे दोनों युवकों को भी बाहर निकाला गया. हादसे की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चारों लोग कैसे 90 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे. पुलिस हादसे के कारणों  की जांच कर रही है. कूकस गांव में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है. प्रशासन की ओर से भी मौके की स्थिति और कुएं की सुरक्षा को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.



Source link