Last Updated:
Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी के दिन कुछ उपाय करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है. सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. अगर घर में बार-बार नेगेटिव एनर्जी फील हो रही है, तो यह उपाय जरूर करें, राहत मिलेगी.
उज्जैन. गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव अनंत चतुर्दशी के साथ संपन्न होता है. इस दिन भक्त श्रद्धा और भावनाओं के साथ बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें विदाई देते हैं. मान्यता है कि गणपति अपने भक्तों के सभी संकट हरकर अपने साथ ले जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद छोड़ जाते हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, गणेश विसर्जन के समय कुछ उपाय करना विशेष फलदायी माना जाता है. साथ ही इनसे घर का नकारात्मक वातावरण दूर होने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता है. भगवान गणेश के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं किन उपायों से भगवान गणेश प्रसन्न होंगे.
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर को रात 11 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 25 सितंबर को रात 11 बजकर 6 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर, दिन शुक्रवार को है.
अनंत चतुर्दशी पर करें ये उपाय
1. अगर घर में बार-बार नकारात्मक माहौल महसूस हो रहा है, तो अनंत चतुर्दशी पर यह उपाय कर सकते हैं. एक कलश में 14 लौंग और कपूर डालकर उसे प्रज्वलित करें. इसके बाद कलश को घर से दूर किसी चौराहे पर रख आएं. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है.
2. अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए घी का पंचमुखी दीपक जलाएं. इसे घर के मुख्य द्वार, पूर्व दिशा या रसोई में किसी एक स्थान पर रख सकते हैं. साथ ही कलावे की बत्ती से घी का दीपक बनाकर भगवान विष्णु के समक्ष जलाना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है.
3. अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत सूत्र धारण करना बेहद मंगलकारी माना जाता है. 14 गांठों वाला यह पवित्र धागा भगवान विष्णु को समर्पित होता है. मान्यता है कि इसे बांधने से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है. अनंत सूत्र में हल्दी की गांठ लगाकर पहनना भी शुभ माना जाता है. इससे सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है.