कौन हैं विजय कुमार? जिनको 59 साल की उम्र में मिली टीचर की नौकरी, 2 साल 4 महीने तक करना होगा काम

कौन हैं विजय कुमार? जिनको 59 साल की उम्र में मिली टीचर की नौकरी, 2 साल 4 महीने तक करना होगा काम


Last Updated:

बागपत के बड़ावद गांव के विजय कुमार शर्मा ने 59 वर्ष की उम्र में टीजीटी संस्कृत शिक्षक बनकर उम्र को मात दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त कर उन्होंने 27 वर्षों के संघर्ष और धैर्य का सम्मान पाया.

Zoom

59 साल की उम्र में टीचर बने विजय कुमार. (सांकेतिक तस्वीर)

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ावद गांव के विजय कुमार शर्मा ने ऐसी उम्र में जाकर सफलता हासिल की है, जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट की तैयारी में जुट जाते हैं. करीब 59 वर्ष, 8 माह की उम्र में विजय कुमार ने एक लंबे संघर्ष और लगातार अपने प्रयासों के चलते टीजीटी संस्कृत शिक्षक के रूप में चयनित होकर सफलता की कहानी लिखी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय कुमार शहर के दून पब्लिक स्कूल में बतौर टीचर काम कर रहे थे और बहुत लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे. लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी और अंत में उनकी संघर्ष की कहानी खत्म हुई 22 सितंबर को, जब लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ.

22 सितंबर को मिला विजय कुमार को नियुक्ति पत्र
विजय कुमार को शामली जिले के गांव एलम में इंटर कॉलेज में नियुक्ति मिली है. बता दें कि 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमकि विद्यालयों में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. मूल रूप से गांव बड़ावद के रहने वाले विजय के लिए यह केवल एक नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि 27 वर्षों की तपस्या, धैर्य और विश्वास का सम्मान है.

2 साल 4 महीने ही नौकरी कर पाएंगे विजय कुमार
विजय जिस दून पब्लिक स्कूल परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया. बता दें कि टीचर की रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है, यानी कि विजय के पास दो साल चार महीने तक का समय है, बतौर सरकारी शिक्षक के रूप में काम करने के लिए.



Source link