Gogi Gang shooter arrested Delhi encounter। Delhi Police Special Cell STF operation। पुलिसवाले की छाती पर गोली, बाल-बाल बचे; पकड़ा गया गोगी गैंग शूटर

Gogi Gang shooter arrested Delhi encounter। Delhi Police Special Cell STF operation। पुलिसवाले की छाती पर गोली, बाल-बाल बचे; पकड़ा गया गोगी गैंग शूटर


होमताजा खबरDelhi

पुलिसवाले की छाती पर लगी गोली, बाल-बाल बचे; ऐसे पकड़ा गया गोगी गैंग का शूटर

Last Updated:

Delhi News Today: उत्तरी दिल्ली के जड़ौदा माजरा इलाके में गोगी गैंग के शूटर मोहित को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक भीषण मुठभेड़ के बाद दबोच लिया. ताजपुर गांव में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे इस बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिससे एक हेड कांस्टेबल की छाती पर गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली.

Zoom

पुलिस ने गोगी गैंग के शूटर को अरेस्‍ट कर लिया.

जब खाकी पर सीधी गोलीबारी हो और अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देने की फिराक में हों, तो समझ लीजिए कि खेल पूरी तरह से आर-पार का हो चुका है. उत्तरी दिल्ली के जड़ौदा माजरा इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस और कुख्यात गोगी गैंग के शूटर आमने-सामने आ गए. एक तरफ शातिर अपराधी खूनखराबा करने की नीयत से घूम रहा था, तो दूसरी तरफ जांबाज पुलिस टीम उसकी हर चाल को नाकाम करने के लिए जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटी. उत्तरी दिल्ली में नारकोटिक्स और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के करीबी शूटर मोहित को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा लिया. इस दौरान बदमाश ने जो गोली चलाई वो एक हवलदार की छाती पर लगी. गनीमत रही कि उन्‍होंने बुलेट-प्रूफ जैकेट पहनी थी. जिसके चलते उनकी जान बच गई.

मुख्‍य प्‍वाइंट्स

• ऐसे बिछाया गया जाल: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मोहित जड़ौदा माजरा इलाके में अपने एक साथी से मिलने आया है और इसके बाद उसका इरादा ताजपुर गांव में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का था. इस इनपुट के आधार पर जड़ौदा माजरा मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैप लगाया गया.
• पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग: जब संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने बचने के लिए पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला.
• बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान: मुठभेड़ के दौरान आरोपी की तरफ से चलाई गई एक गोली नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल की छाती पर जा लगी. गनीमत यह रही कि हेड कांस्टेबल ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई.

हथियार और बाइक बरामद, सिंडिकेट खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आखिरकार आरोपी मोहित को दबोच ही लिया. मौके से उसकी अवैध पिस्तौल और वह मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है, जिसका इस्तेमाल वह ताजपुर गांव में वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाला था. फिलहाल, नारकोटिक्स और एसटीएफ की टीमें आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इस गैंग के अन्य स्लीपर सेल या नेटवर्क कहां-कहां फैले हुए हैं.



Source link