200+ लोगों वाला ग्रुप, बर्थडे पार्टी बहाना… आगरा में घर के अंदर चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

200+ लोगों वाला ग्रुप, बर्थडे पार्टी बहाना… आगरा में घर के अंदर चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार


Last Updated:

Agra Religious Conversion Racket Exposed :  आगरा को ताजमहल के लिए जाना जाता है. इसे मोहब्बत की नगरी भी कहा जाता है. मगर, अब कुछ लोग यहां धर्मांतरण का जहर घोल रहे हैं. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. 

Zoom

आगरा में धर्मांतरण का केस.

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक घर में लोगों को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया जाता था. फिर उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाया जाता था. इसके अलावा बीमारी दूर करने के लिए पैसों का लालच दिया जाता था. लोगों को लालच देकर जमा किया जाता था. जब इस बारे में इंटेलिजेंस ब्यूरो को जानकारी मिली तो पुलिस को बताया गया. फिर पुलिस ने कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

इन लोगों का खंगाला रिकॉर्ड

आगरा पुलिस ने बर्थडे पार्टी में बुलाकर चंगाई सभा में धर्मांतरण कराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रत्येक धर्मांतरण पर आरोपियों को रकम दी जाती थी. एक्सेल फाइल पर पूरा रिकॉर्ड रखा जाता था. इनमें विनीत वेदी निवासी जयपुर, बंटू निवासी धौलपुर, मुखराज निवासी थाना खेरागढ़ एवं प्रताप निवासी थाना सैंया आगरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

200 लोगों वाला ग्रुप
डीसीपी आदित्य सिंह के मुताबिक, थाना सैया, एसओजी और सर्विलांस पुलिस ने कार्रवाई की. एक ग्रुप में 200 से अधिक लोग जोड़े गए, जिसमें 50 लोग आगरा के हैं. मुख्य आरोपी विनीत वेदी लगभग 10 साल से जुड़ा है. सैंया के गांव जोधापुरा निवासी प्रताप के घर में गांव की महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग जुटे थे. पुलिस द्वारा मौके से प्रताप, विनीत वेदी, मुखराज और बंटू से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने आरोपित प्रताप कुशवाह की मां चंद्रवती का एक वर्ष पहले धर्मांतरण करके ईसाई बनाया था. सभी सिग्नल एप के माध्यम से आपस में जुड़े थे.



Source link