हिमाचल में 21 साल का 8वीं पास हमजा कैसे जिहादी विचारधारा से जुड़ा, पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथियों से किया ब्रेनवॉश?

हिमाचल में 21 साल का 8वीं पास हमजा कैसे जिहादी विचारधारा से जुड़ा, पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथियों से किया ब्रेनवॉश?


Last Updated:

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद हमजा 3 दिन की रिमांड पर है. IB और MI की टीम ने उससे पूछताछ की. वह इंस्टाग्राम पर कट्टरपंथी ग्रुप्स को फॉलो करता था. पुलिस जांच का दायरा पालमपुर तक बढ़ गया है.

Zoom

हिमाचल प्रदेश में देश विरोधी गतविधियों में शामिल होने के आरोप में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है.

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में देश विरोधी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार युवक मोहम्मज हमजा को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है. ऐसे में जांच में कुछ नए खुलासे हुए हैं. 21 साल का आरोपी हमजा कांगड़ा के पालमपुर से पढ़ाई कर चुका है. हालांकि, वह हाल ही में संदिग्ध गतिविधियों के चलते आईबी के राडार पर था और फिर उसकी गिरफ्तारी की गई.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के 21 वर्षीय मोहम्मद हमजा से जुड़े हुए अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जा सकरती है. उधर, बुधवार को हमजा सेदिल्ली से आईबी समेत एमआई (मिलिट्री इंटेलिजेंस) की स्पेशल टीम ने हमीरपुर में पूछताछ की है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमजा इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान में बैठेकई कट्टरपंथियों को फॉलो कर रहा था. इसके अलावा, वह ओसामा बिन लादेन की विचारधारा वाले ग्रुप के अलावा आलमदार ग्रुप, गजवा-ए-हिंद और यूनाइटेड उम्माह जैसे ग्रुपों में भी एक्टिव था. उसकी मानसिकता पूरी तरह से जेहादियों वाली हो चुकी थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की सीआईडी को आईबी ने अलर्ट किया था और फिर एक स्कैच केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से दिया गया था. जब सीआईडी ने उसे पकड़ा था तो पहले तो उसने इंकार किया और कहा कि स्कैच में जो युवक है, वो कोई और है, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने मान लिया. ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स ने उसका ब्रैन वॉश किया होगा.

तीन साल से हमीरपुर में रह रहा था

गौर रहे कि हमजा तीन साल से हमीरपुर में रह रहा था और फिर वह टेलर दिनेश के पास काम सीखने आया था. दिनेश ने उसे रख लिया था. आठवीं पास हमजा परिवार के साथ पालमपुर में रहा था. वहां पर उसने स्कूली पढ़ाई की थी. अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अपना जांच का दायरा पालमपुर तक कर दिया है. मौजूदा समय में हमजा अपने परिवार के साथ हमीरपुर में प्रताप गली में किराये के मकान में रहता था. गुरुवार यानी आज उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिलहाल, पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है.



Source link