ठीक होकर लौटे थे मुश्ताक खान, 8 दिन पहले वापस आई बीमारी, अस्पताल में बीते आखिरी दिन

ठीक होकर लौटे थे मुश्ताक खान, 8 दिन पहले वापस आई बीमारी, अस्पताल में बीते आखिरी दिन


Last Updated:

Mushtaq Khan Death Reason: मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने 24 सितंबर की शाम को अंतिम सांस ली. उन्हें 8 दिन पहले गंभीर बीमारी का पता चला, जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वे पहली दफा कैंसर से उबर चुके थे, मगर इस बार उन्हें बचाया नहीं जा सका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मुश्ताक खान 56 साल के थे. (फोटो साभार: Instagram@mushtaqkhanmumbai)

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं हैं. दर्शक उन्हें ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में अनूठे रोल के लिए याद करते हैं. उन्होंने 56 साल की आयु में अंतिम सांस ली. वे फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे. एक्टर के बिजनेस पार्टनर ने उनके निधन की पुष्टि की. उन्हें लंग कैंसर से उबर गए थे, हालांकि कुछ दिनों पहले वह कैंसर की चपेट में दोबारा आ गए. वे जब अस्पताल में भर्ती हुए, तो पता चला कि वे कैंसर के अंतिम स्टेज पर थे. उन्हें बचाया नहीं जा सका. आखिरकार, वे गुरुवार 24 सितंबर की शाम 7 बजे कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए.

मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से कहा, ‘उन्हें पहले फेफड़ों का कैंसर हुआ था और वह ठीक भी हो गए थे. हालांकि, आठ दिन पहले कैंसर दोबारा हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह कैंसर का आखिरी स्टेज था.’ मुश्ताक खान कई दशकों से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे थे. उन्होंने कैरेक्टर एक्टर के तौर पर कई यादगार रोल निभाए. उन्होंने नाना पाटेकर, अनिल कपूर और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया. दर्शकों ने उन्हें ‘राउडी राठौर’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाते देखा है. वे ‘गदर 2’, ‘बधाई दो’ और ‘स्त्री 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं.

‘वेलकम’ का डायलॉग हुआ बड़ा पॉपुलर
मुश्ताक खान ने फिल्मों के अलावा टीवी पर भी काम किया, जहां वह ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शो में नजर आए. उनकी सबसे मशहूर परफॉर्मेंस में से एक थी ‘वेलकम’ जो 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनका रोल बड़ा दिलचस्प था, जिसमें उनका एक डायलॉग बड़ा पॉपुलर हुआ. वे फिल्म में डायलॉग बार-बार दोहराते थे- ‘मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था. एक दिन उदय भाई…’ जो मशहूर हुआ.

तेलुगु सिनेमा में भी किया काम
मुश्ताक खान तीन दशक लंबे करियर में हिंदी के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी काम किया था. वे 1993 की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘जोड़ी नंबर 1’ का भी हिस्सा रहे हैं. मुश्ताक का जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर शहर में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. वे फिल्म ‘वेलकम’ में एक दिव्यांग हॉकी खिलाड़ी के रोल के लिए मशहूर थे.



Source link