अयोध्या में 5 करोड़ से हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शनार्थियों के लिए बन रहा 500 मीटर लंबा शेड, 90 फीसदी काम पूरा

अयोध्या में 5 करोड़ से हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शनार्थियों के लिए बन रहा 500 मीटर लंबा शेड, 90 फीसदी काम पूरा


Last Updated:

Ayodhya News: रामनगरी में हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों को अब लंबी कतार में खड़े होकर गर्मी, धूप और बारिश की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ी दर्शन मार्ग पर करीब 500 मीटर लंबे शेड का निर्माण कराया जा रहा है. इस परियोजना पर करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आ रही है. हालांकि इस परियोजना का निर्माण कार्य लगभग 90 फ़ीसदी पूरा कर लिया गया है.

ख़बरें फटाफट

अयोध्या: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. रामनगरी में हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों को अब लंबी कतार में खड़े होकर गर्मी, धूप और बारिश की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ी दर्शन मार्ग पर करीब 500 मीटर लंबे शेड का निर्माण कराया जा रहा है. इस परियोजना पर करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आ रही है. हालांकि इस परियोजना का निर्माण कार्य लगभग 90 फ़ीसदी पूरा कर लिया गया है.

यह शेड भक्ति पथ के नाम से प्रसिद्ध श्रंगार हाट से लेकर हनुमानगढ़ी तक श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे मार्ग पर तैयार किया जा रहा है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.खासतौर पर त्योहारों और प्रमुख पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगती है. ऐसे में खुले में घंटों इंतजार करना भक्तों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता था.

बारिश धूप से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षा

अब इसी समस्या को देखते हुए श्रद्धालुओं की कतार के ऊपर ट्रस तैयार किया गया है. इसके ऊपर शेड लगाया जाएगा, जिससे धूप और बारिश से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी.इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम में राहत देने के लिए यहां मिस्टिंग फैन लगाने की भी योजना है. शेड के निर्माण में पर्याप्त वेंटिलेशन का भी ध्यान रखा जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बंद और घुटन भरे माहौल का सामना न करना पड़े. नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि इस परियोजना को श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की पिछले वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया गया था.करीब एक वर्ष से इस परियोजना पर काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि भक्ति पथ पर श्रंगार हाट से हनुमानगढ़ी तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन को देखते हुए उनके ऊपर ट्रस का निर्माण कराया गया है.इसके ऊपर शेड लगाया जाएगा.

5 करोड़ की लागत से बनकर हो रहा तैयार

नगर आयुक्त के मुताबिक, बारिश के पानी की निकासी के लिए भी ड्रेनेज की उचित व्यवस्था की जा रही है. परियोजना का क्षेत्र बेहद व्यस्त होने के कारण निर्माण कार्य में कुछ देरी हुई है. हालांकि अब काम पूरा होने की ओर है और अगले दो से तीन महीने में इसके पूर्ण होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में परियोजना की लागत करीब 5 करोड़ रुपये थी, लेकिन बाद में कुछ संशोधन किए गए हैं. शेड की मजबूती और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण भी कराया गया है.इसके चलते परियोजना की कुल लागत 5 करोड़ रुपये से कुछ अधिक हो गई है. इस शेड के पूरी तरह तैयार होने के बाद हनुमानगढ़ी आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी, ठंड और बरसात तीनों मौसम में कतार के दौरान राहत मिलने की उम्मीद है अयोध्या में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच यह सुविधा दर्शन व्यवस्था को और सुगम बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.



Source link