5 लाख के चेक से चमकी अनुपमा की किस्मत, शाह हाउस में मना गणेश उत्सव, इशानी-बंकू का हुआ ब्रेकअप

5 लाख के चेक से चमकी अनुपमा की किस्मत, शाह हाउस में मना गणेश उत्सव, इशानी-बंकू का हुआ ब्रेकअप


Last Updated:

Anupamaa Update: अनुपमा के आज के एपिसोड में जानिए कैसे गुरु दक्षिणा के 5 लाख रुपये से अनुपमा का सपना पूरा होने जा रहा है! वहीं शाह हाउस में मराठी स्टाइल में गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया गया, तो दूसरी तरफ बंकू और इशानी का ब्रेकअप हो गया. देखिए कैफे में नए इन्वेस्टर RV की एंट्री का पूरा सच!

Zoom

अनुपमा को मिला 5 लाख का चेक( फोटो साभार-youtube grabe)

Anupamaa Today Episode: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. आज के एपिसोड की शुरुआत सरिता से होती है, जो अनुपमा की खूब तारीफ करती है. सरिता कहती है कि अनुपमा ने उन्हें सिर उठाकर जीना सिखाया है. इसके बाद अनीता और सरिता अनुपमा को गुरु दक्षिणा के रूप में पैसों का चेक देती हैं. अनुपमा पहले तो इसे लेने से मना करती है, लेकिन हंसमुख और दिग्विजय के समझाने पर वो मान जाती है. सरिता उसे 5 लाख रुपये देती है, जिससे अनुपमा के प्लॉट का डाउन पेमेंट आसान हो जाता है.

किंजल भी सरिता और अनीता को अपने साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाने के लिए रोक लेती है, जिससे अनुपमा काफी खुश हो जाती है.

अनुपमा और दिग्विजय का डांस

शो में आगे दिखाया जाता है कि अनुपमा अकेले डांस कर रही होती है. तभी दिग्विजय वहां आता है और उसे देखने लगता है. अनुपमा थोड़ा अजीब फील करती है, लेकिन फिर दिग्विजय भी उसके साथ डांस करने लगता है. दोनों मिलकर प्लॉट के डाउन पेमेंट की बात करते हैं. अनुपमा को थोड़ा डर लगता है कि कहीं कोई धोखा न हो जाए. दिग्विजय उसे समझाता है कि पैसे देने से पहले सब कुछ अच्छे से चेक कर लेना चाहिए.

इशानी और बंकू का ब्रेकअप

दूसरी तरफ बंकू और इशानी के बीच बातें बिगडती दिखती हैं. राही और परी जब उनसे पूछती हैं, तो इशानी रोते हुए बताती है कि बंकू के साथ उसका ब्रेकअप हो गया है. इशानी कहती है कि बंकू उसके प्यार पर भरोसा नहीं करता और हमेशा स्टेटस और क्लास की बातें करता है. बंकू राही से कहता है कि वो इशानी से दूरी बना रहा है. हालांकि राही और परी दोनों को समझाती हैं और प्यार के लिए लडने की हिम्मत देती हैं.

नया इन्वेस्टर और कैफे पार्टनरशिप

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब विवेक नाम का आदमी प्रेम और राही से मिलता है. वो इन्वेस्टर RV की तरफ से आता है और बताता है कि RV पार्टनरशिप में इंटरेस्टेड है. लेकिन उसकी एक शर्त है कि वो लव यू जिंदगी कैफे के साथ कोलेबोरेट करना चाहता है. राही और प्रेम यह सुनकर हैरान रह जाते हैं कि RV को अनुपमा के कैफे में इतना इंटरेस्ट क्यों है.

मराठी स्टाइल में गणेश चतुर्थी

इसके बाद जब अनुपमा और दिग्विजय घर पहुंचते हैं, तो शाह फैमिली उन्हें सरप्राइज देती है. पूरा परिवार मराठी लुक में तैयार होता है. अनुपमा भी महाराष्ट्रीयन लुक में बहुत सुंदर लगती है और सब उसकी तारीफ करते हैं. वहीं दूसरी तरफ वसुंधरा और गौतम के बीच कोठारी एम्पायर की जिम्मेदारी को लेकर बहस होती है. इसके साथ ही आज का एपिसोड खत्म हो जाता है.



Source link