200 करोड़ी फिल्म | थिएटर में- 24 सितंबर 2026 | रिलीज से पहले मेकर्स ने उठाया अनोखा कदम: 24 घंटे बाद मचेगा बवाल

200 करोड़ी फिल्म | थिएटर में- 24 सितंबर 2026 | रिलीज से पहले मेकर्स ने उठाया अनोखा कदम: 24 घंटे बाद मचेगा बवाल


Last Updated:

किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों को ट्रेलर का इंतजार रहता है. टीजर और ट्रेलर देखने के बाद ही दर्शक ये तय करते हैं कि उन्हें फिल्म पर पैसे लगाने हैं या नहीं. अब सोचिए कि अगर किसी फिल्म का ट्रेलर ही न आए तो? क्या आप उस फिल्म पर पैसा खर्च करने का रिस्क उठाएंगे. अब अगर बात नेचुरल स्टार नानी की हो तो शायद आप ये रिस्क ले भी लें. सुपरस्टार की हालिया फिल्म द पैराडाइज को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और इसके लिए मेकर्स ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने सबको हैरान कर दिया है.

नई दिल्ली. अब अगर आपसे कोई कहे कि आपको फिल्म देखनी है लेकिन आपको उसका ट्रेलर नहीं दिखाया जाएगा, तो शायद ही आप रिस्क लेंगे. लेकिन नानी पर दर्शक आंख मुंदकर भरोसा करते हैं और यही वजह है कि उनक फिल्म ‘’द पैराडाइज’’ पर लोगों ने बिना ट्रेलर देखे ही भरोसा जताया है. बिना ट्रेलर देखे ही ‘’द पैराडाइज’’ को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पांस मिल रहा है.

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म का बोलबाला है जिसका बजट मुट्ठीभर था. सिर्फ 2 करोड़ की लागत से बनी ‘हनुमान अंश’ पिछले डेढ़ महीनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस कम बजट फिल्म के चमत्कार के बीच अब कल यानी 24 सितंबर को नानी की भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म ‘’द पैराडाइज’’ रिलीज होने जा रही है. नानी की फिल्म ‘’द पैराडाइज’’ 200 करोड़ के मेगा बजट में बनी है.

इस अपकमिंग फिल्म में भारी-भरकम एक्शन से लेकर इंटेंस ड्रामा तक सबकुछ देखने को मिलने वाला है, लेकिन इसकी रिलीज से पहले मेकर्स ने एक ऐसा कदम उठा लिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. कल 24 सितंबर को थिएटर्स में तेलुगु सुपरस्टार नानी की मच अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

नानी की फिल्म को लेकर मेकर्स ने फैसला किया है कि ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर रिलीज नहीं किया जाएगा. कुछ समय पहले फिल्म का टीजर जारी हुआ था, लेकिन मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज नहीं किया. बिना ट्रेलर के कल फिल्म 24 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.

फिल्म ‘’द पैराडाइज’’ का जबरदस्त बज बना हुआ है जिसकी दो बड़ी वजह हैं. पहली वजह है कि राघव जुयाल पहली बार साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं. वहीं दूसरी तरफ ‘द पैराडाइज’ में नानी को एक अनदेखे अवतार में देखने का मौका मिलने वाला है.

‘’द पैराडाइज’’ एक आदिवासी की जाती की कहानी है जो अपने लोगों का नायक बनता है. फिल्म में मसाला, मारधाड़, गाली-गलौज हर किस्म की चीजें मौजूद हैं जो इसे टिकट खिड़की पर एक मजबूत दावेदार बनाती है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में इस जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसकी एडवांस बुकिंग ने फिल्म की शानदार ओपनिंग को सुनिश्चित किया है.

नेचुरल स्टार नानी अपनी फिल्म ‘’द पैराडाइज’’ में हाई ऑक्टेन एक्शन करते दिखने वाले हैं. इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से ‘ए सर्टिफिकेट’ मिला है. सुपरस्टार ने कहा कि ये फैमिली के साथ देखने वाली फिल्म भले ही नहीं है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका बेटा फिल्म देखना चाहता है लेकिन उन्होंने उसे इसकी इजाजत नहीं दी.

नानी की ‘’द पैराडाइज’’ 8 भाषाओं में रिलीज होगी. ये फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, इंग्लिश और स्पैनिश में रिलीज होगी. 8 भाषाओं में रिलीज होने के बावजूद नानी अपनी फिल्म को पैन इंडिया टैग नहीं देना चाहते हैं. एक्टर का मानना है कि अगर कहानी में दम है तो फिल्म बिना किसी टैग के ही दर्शकों के दिलों पर राज कर सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link